गलत जानकारी देने पर निरस्त हो जाएगा परीक्षाफल
हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु ने सत्र 2025-26 की एमए, एमएससी और बीएससी की कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए हैं। परीक्षा परिणाम पूछे गए परीक्षा फॉर्म के आधार पर जारी किए गए हैं। यदि परीक्षा फॉर्म में कोई गलती मिली तो परीक्षा परिणाम निरस्त किया जा सकता है।

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु ने सत्र 2025-26 की कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। समर्थ पोर्टल के माध्यम से संचालित एमए (रक्षा अध्ययन) द्वितीय सेमेस्टर, एमएससी (कृषि) एग्रोनॉमी, एग्रीकल्चर एक्सटेंशन व हॉर्टिकल्चर द्वितीय सेमेस्टर व बीएससी (कृषि) द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा 2025-26 का परीक्षा फल घोषित किया गया है। विश्वविद्यालय के मीडिया एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ.अविनाश प्रताप सिंह ने कहा कि यह परीक्षा परिणाम महाविद्यालय और छात्रों द्वारा ऑनलाइन भरे गए परीक्षा फॉर्म के आधार पर जारी किया गया है। यदि भरे गए परीक्षा फॉर्म में कोई भी सूचना गलत पाई जाती है तो संबंधित छात्र का परीक्षा परिणाम निरस्त कर दिया जाएगा।


