गलत प्रचार के खिलाफ सिद्धरमैया कोर्ट गए
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सोशल मीडिया पर अपने खिलाफ कथित गलत प्रचार रोकने के लिए अदालत का रुख किया है। उनके बेटे और राज्य के मंत्री यतींद्र सिद्धरमैया ने विवादित वीडियो को फर्जी बताया और कहा कि इसका उद्देश्य उनके पिता की छवि खराब करना था। वीडियो फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सोशल मीडिया पर अपने खिलाफ हो रहे ‘गलत प्रचार’ पर रोक लगाने के लिए कोर्ट का रुख किया है। उनके बेटे और कर्नाटक के मंत्री यतींद्र सिद्धरमैया ने मंगलवार को विवाद के केंद्र में रहे वीडियो को फर्जी बताते हुए कहा कि इसका मकसद उनके पिता की छवि खराब करना था। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने सोमवार देर रात पत्रकारों से कहा कि सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ गलत प्रचार किया जा रहा था। इसलिए, मैं इस पर रोक लगाने की मांग कर रहा हूं। उन्होंने इस बारे में और कोई जानकारी नहीं दी। यतींद्र ने कहा कि वीडियो फैलाने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

