हिंदुस्तान ओलंपियाड में श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल के शुभम महतो ने जिले में हासिल किया दूसरा स्थान

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

बोकारो के श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल के कक्षा तीन के छात्र शुभम महतो ने हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस सफलता पर प्राचार्य ने शुभम को 2100 रुपये का पुरस्कार दिया और उसकी मेहनत की सराहना की। स्कूल ने इसे सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बताया।

हिंदुस्तान ओलंपियाड में श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल के शुभम महतो ने जिले में हासिल किया दूसरा स्थान

बोकारो, प्रतिनिधि। हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल के कक्षा तीन के छात्र शुभम महतो ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। शुभम की इस उपलब्धि से विद्यालय, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य पी. शैलेजा जयकुमार ने छात्र शुभम महतो को 2100 रुपये का पुरस्कार चेक प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने शुभम की मेहनत, लगन और प्रतिभा की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने कहा कि हिंदुस्तान ओलंपियाड विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में खुद को परखने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है।

ऐसी परीक्षाएं बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय हमेशा विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता है। शुभम महतो की सफलता को विद्यालय परिवार ने सामूहिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। शिक्षकों ने विश्वास जताया कि शुभम भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।