समाचार संशोधन--- महाशिवपुराण कथा में मां पार्वती के तप और अटूट संक्लप का किया वर्णन
देवबंद में प्राचीन श्री मन्केश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में कथाव्यास मनोज शास्त्री ने माता पार्वती के तप और संकल्प का वर्णन किया। उन्होंने माता को स्त्री शक्ति और समर्पण का प्रतीक बताया। कथा में श्रद्धालुओं ने भजनों के साथ भाग लिया।

देवबंद। प्राचीन सिद्धपीठ श्री मन्केश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में कथाव्यास मनोज शास्त्री ने मां पार्वती के तप, त्याग और अटूट संकल्प का वर्णन किया। इस दौरान उन्होंने मां पार्वती स्त्री शक्ति, समर्पण और अडिग विश्वास का सर्वोच्च प्रतीक बताया। कथाव्यास ने बताया कि पर्वतराज हिमालय और रानी मैना के घर आदिशक्ति ने पार्वती के रूप में अवतार लिया था। बचपन से ही उनका मन भगवान शिव की भक्ति में रमा रहता था। कहा कि देवर्षि नारद ने भविष्यवाणी की थी कि भगवान शिव ही उनके पति बनेंगे। शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए मां पार्वती ने हिमालय की गुफाओं और गंगा तट पर कठोर तपस्या की।
भगवान शिव ने ऋषि का वेश धारण कर पार्वती की परीक्षा ली। उनकी अटूट निष्ठा से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार कर लिया। कथा के दौरान प्रस्तुत भजन सुन श्रद्धालु भी श्रद्धा पूर्वक झूम उठे। शुक्रवार को कथा के मुख्य यजमान मनुज सिद्धार्थ और डॉ. रामचंद्र विकल रहे। मुख्य आरती आदेश कुमार व पदम सिंह ने की। प्रसाद वितरण सराफ अजय बंसल और गोपाल अरोड़ा ने किया। इस दौरान चौधरी परविंदर सिंह और रितेश बंसल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

