एसकेएसमीएच में अब 150 सीटों पर एमबीबीएस में दाखिला

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज में नए सत्र से 120 की जगह 150 सीटों पर दाखिला होगा। राष्ट्रीय मेडिकल आयोग ने कॉलेज को सीट बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। प्राचार्य प्रो डॉ कुमारी विभा ने बताया कि इससे अधिक छात्रों का लाभ होगा, और पीजी सीटों के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है।

एसकेएसमीएच में अब 150 सीटों पर एमबीबीएस में दाखिला

मुजफ्फरपुर , प्रमुख संवाददाता श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज में नये सत्र से 120 की जगह 150 सीटों पर दाखिला होगा। नेशनल मेडिकल कमीशन ने कॉलेज को सीट बढ़ाने का पत्र सोमवार को भेज दिया है। इसकी जानकारी प्राचार्य प्रो डॉ कुमारी विभा ने दी। उन्होंने बताया कि एसकेएमसीएच के लिए यह गौरव की बात है। सीट बढ़ने पर कॉलेज में एनएमसी के नोडल अफसर डॉ सुशांत शर्मा ने भी खुशी जताई है।नेशनल मेडिकल कमीशन की टीम ने पिछले दिनों का निरीक्षण किया था। यह निरीक्षण सीट बढ़ाने को लेकर था। प्राचार्य ने बताया कि नेशनल मेडिकल कमीशन ने निरीक्षण के बाद सीट बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

सत्र 2026-27 से 150 सीटों पर दाखिला लिया जाउगा। प्राचार्य ने बताया कि सीट बढ़ने से अधिक छात्रों को फायदा होगा। बताया कि एमबीबीएस के साथ पीजी की सीटें बढ़ाने के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही पीजी के लिए भी एनएमसी की टीम आने वाली है। उम्मीद है कि पीजी की सीट भी बढ़ायी जाएंगी। एसकेएमसीएच में पीडिया, पीएसएम, फार्मा जैसे विषयों में पीजी की सीटें बढ़ने वाली है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsएसकेएसमीएच में अब 150 सीटों पर एमबीबीएस में दाखिला