विप्रों, गो, देवों और संतों के अभ्युदय के लिए अवतार लेते हैं भगवान
विप्रों, गो, देवों और संतों के अभ्युदय के लिए अवतार लेते हैं भगवानविप्रों, गो, देवों और संतों के अभ्युदय के लिए अवतार लेते हैं भगवान

श्री राधामाधव जयपुर मंदिर में आयोजित श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस श्री कृष्ण जन्मलीला का प्रवचन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव के साथ कथामृत पान किया। कथा प्रवचन में नृसिंह अवतार, समुद्र मंथन, वाराह अवतार आदि प्रसंगो का प्रवक्ता ललित वल्लभ नागार्च द्वारा मार्मिक वर्णन करते हुए कहा कि भगवान का अवतार ब्राह्मणों, गो, देवताओं और साधु जनों के अभ्युदय के लिए होता है। इसलिए किसी भी जीव को इन चारों से वैमनस्य नहीं करना चाहिए, क्योंकि इनके इनका अहित करने वाले भगवान को कभी प्रिय नहीं हो सकते। कथा प्रवक्ता कृष्ण चन्द्र शास्त्री ठाकुर जी, संत प्रेमधन लालन भी पहुंचे।
जहां उन्होंने व्यासपीठ का पूजन कर करने के बाद कहा कि भगवान दीनों के परम आश्रय हैं। इस अवसर पर डॉ. चंद्रप्रकाश, श्रीमती सुदेश तनेजा, कपिल, ऋतु, अंकित, गरिमा, जुगल किशोर शर्मा, रास बिहारी मिश्रा, रसिक वल्लभ नागार्च, तरुण मिश्रा, भरत किशोर शर्मा, हित वल्लभ नागार्च आदि उपस्थित रहे।


