खेल : अय्यर करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अय्यर करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर टी-20 रैंकिंग दुबई, एजेंसी। भारतीय कप्तान श्रेयस

खेल : अय्यर करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर

अय्यर करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर टी-20 रैंकिंग

दुबई, एजेंसी। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैच की मौजूदा सीरीज में शानदार प्रदर्शन से आईसीसी की टी-20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में तीन स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। अय्यर ने लखनऊ में पहले मैच में पहला टी-20 शतक जड़ा था।

टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा

शीर्ष 10 में चार भारतीय : टी-20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष 10 में चार भारतीय शामिल हैं। ईशान किशन 904 अंक के साथ शीर्ष पर हैं। उन्होंने साथी भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर 13 अंक की बढ़त बना रखी है। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान करियर के सर्वश्रेष्ठ 883 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

अन्य खिलाड़ियों को भी रैंकिंग में फायदा

श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन से पाकिस्तान के कप्तान फरहान ने करियर के सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक हासिल किए। श्रीलंका के कुसल मेंडिस (तीन स्थान ऊपर 23वें पर), वेस्टइंडीज के शेरफन रदरफोर्ड (13 स्थान ऊपर संयुक्त 24वें) और भारत के संजू सैमसन (चार स्थान ऊपर संयुक्त 27वें) को भी फायदा हुआ है।

गेंदबाजी और ऑलराउंडर रैंकिंग में बदलाव

चेस क लंबी छलांग : वेस्टइंडीज के रोस्टन चेस ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन से टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में 24 स्थान की छलांग लगाकर 23वां स्थान हासिल किया जबकि टी-20 अंतरराष्ट्रीय ऑलराउंडरों की सूची में दो पायदान ऊपर तीसरे स्थान पर हैं। भारत के रवींद्र जडेजा टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में शीर्ष पर मजबूती से कायम हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका के विआन मुल्डर एक स्थान ऊपर चौथे और साइमन हार्मर पांच पायदान की छलांग से संयुक्त रूप से 23वें स्थान पर हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦आईसीसी टी-20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में श्रेयस अय्यर किस स्थान पर पहुंचे?−
श्रेयस अय्यर तीन स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर पहुंचे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखेल : अय्यर करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर