सांसद व ने किया बाबा बैद्यनाथ व बासुकीनाथ का जलाभिषेक
हिन्दुस्तान, धनबाद
पावन श्रावणी मेला के अवसर पर धनबाद सांसद ढुलू महतो और बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने उत्तरवाहिनी गंगा तट से गंगाजल उठाकर बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ के लिए यात्रा की। यात्रा के बाद दोनों नेताओं ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर और बासुकीनाथ में जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की।

पावन श्रावणी मेला के अवसर पर धनबाद सांसद ढुलू महतो अपनी पत्नी सावित्री देवी तथा बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो अपनी पत्नी डोली देवी के साथ शनिवार को सुलतानगंज स्थित उत्तरवाहिनी गंगा तट पहुंचे। यहां से विधि-विधान के साथ पवित्र गंगाजल उठाकर उन्होंने देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ के लिए यात्रा शुरू की। यात्रा पूरी करने के बाद सभी ने द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद बासुकीनाथ में भी जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की।
ये भी पढ़ें:महादानी कांवरिया संघ का जत्था बाबाधाम रवाना


