श्रावणी उपाकर्म का आयोजन 27 को

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

इंदईपुर, संवाददाता। विकासखंड बसखारी के लंगड़ तीर घाट पर 27 अगस्त को श्रावणी उपाकर्मजिलाध्यक्ष बने अमित पांडेयचित्र परिचय-23एएमबीपी16-अमित पांडेय अम

 श्रावणी उपाकर्म का आयोजन 27 को

इंदईपुर, संवाददाता। विकासखंड बसखारी के लंगड़ तीर घाट पर 27 अगस्त को श्रावणी उपाकर्म का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर वैदिक विधि-विधान से कर्मकांडी ब्राह्मणों एवं सनातन प्रेमियों का शुद्धिकरण कराया जाएगा। श्रावणी उपाकर्म प्रत्येक वर्ष श्रावण शुक्ल पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। सरयू नदी के तट पर होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में दस विधियों से स्नान एवं तर्पण कराया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस प्रक्रिया के माध्यम से व्यक्ति के जाने-अनजाने में हुए पापों से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। कार्यक्रम के व्यवस्थापक पंडित सुशील कुमार तिवारी एवं पवन तिवारी ने बताया कि इस वर्ष सावन शुक्ल पूर्णिमा 27 अगस्त को पड़ रही है।

इसी दिन लंगड़ तीर घाट पर पंडित उमा शिव पांडेय के द्वारा वैदिक रीति से श्रावणी उपाकर्म संपन्न कराया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के अधिक से अधिक सनातन प्रेमियों से कार्यक्रम में पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का आह्वान किया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsश्रावणी उपाकर्म का आयोजन 27 को