वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को कराया सहभोज
हिन्दुस्तान, बदायूं
वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को कराया सहभोज वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को कराया सहभोज वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को कराया सहभोज वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को कर

श्राद्ध पक्ष के अवसर पर ऋषि आश्रम शुभ सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम बांस बरोलिया में सहभोज का आयोजन किया गया। बदायूं निवासी जगदीश चंद्र तिवारी ने अपने पिता के श्राद्ध के उपलक्ष्य में आश्रम में निवास कर रहे वृद्धजनों को भोजन कराया। उन्होंने वृद्धजनों से आशीर्वाद प्राप्त कर उनके साथ समय बिताया। आवाज तिवारी, निखिल तिवारी, संस्था अध्यक्ष वेदव्यास शर्मा, रामकिशोर शर्मा, पन्नालाल, खेमपाल, दयाराम, गोविंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:माता-पिता के लिए समय जरूर निकालें

