अमेरिका से ऑनलाइन गवाही देंगे गूगल-व्हाट्सऐप के अधिकारी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

श्रद्धा वालकर हत्याकांड में साकेत कोर्ट ने अमेरिका और ब्रिटेन में रहने वाले गूगल, व्हाट्सऐप और बंबल के चार अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से गवाही की अनुमति दी है। अदालत ने कहा कि विदेश से गवाहों को बुलाने में देरी और खर्च होगा। आफताब पूनावाला के मुकदमे की अंतिम चरण में सुनवाई के लिए एक दिसंबर से रोज एक गवाह का बयान दर्ज किया जाएगा।

अमेरिका से ऑनलाइन गवाही देंगे गूगल-व्हाट्सऐप के अधिकारी

नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। श्रद्धा वालकर हत्याकांड में अमेरिका-ब्रिटेन में रहने वाले गूगल, व्हाट्सऐप और बंबल के चार अधिकारियों की गवाही अब ऑनलाइन होगी। साकेत कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की याचिका मंजूर करते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये उनके बयान दर्ज करने की अनुमति दे दी है। मामले में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई अंतिम चरण में है। अदालत ने एक दिसंबर से प्रतिदिन एक गवाह का बयान दर्ज करने का निर्देश दिया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरगुरविंदर सिंह जग्गी की कोर्ट ने इस संबंध में आदेश दिया। अदालत ने कहा कि गवाह विदेश में रहते हैं।

ऐसे में उन्हें व्यक्तिगत रूप से अदालत में बुलाने से अनावश्यक देरी होगी और काफी खर्च भी आएगा। मुकदमे की जल्द सुनवाई और न्याय के हित में ऑनलाइन गवाही की अनुमति दी जाती है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में व्हाट्सऐप और मेटा प्लेटफॉर्म्स के नोडल अधिकारी एड्रियन सिल्वेरा, गूगल की शेल्बी स्मिथ, जीमेल के आरती सेठ और बंबल समूह के नोडल अधिकारी एवं कानून प्रवर्तन संचालन प्रबंधक ल्यूक मित्सी को गवाह बनाया है। इनमें तीन अधिकारी अमेरिका और एक ब्रिटेन में हैं। अभियोजन पक्ष इन अधिकारियों के बयान हलफनामे के माध्यम से दर्ज कराना चाहता है। अदालत ने निर्देश दिया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये गवाही दर्ज करने के लिए साकेत कोर्ट परिसर के दक्षिण जिला स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष को मुख्य केंद्र बनाया जाएगा। अदालत ने मुख्य केंद्र के समन्वयक को विशेष लोक अभियोजक मधुकर पांडेय और बचाव पक्ष के वकीलों के साथ समन्वय कर गवाही की तारीखें तय करने का निर्देश दिया है।

Nikhil Pathak

लेखक के बारे में

Nikhil Pathak

शॉर्ट बायो: निखिल पाठक एक प्रतिबद्ध और तथ्यपरक पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट मीडिया में 6.5 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ में कार्यालय संवाददाता के रूप में कोर्ट, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) और स्पोर्ट्स बीट कवर कर रहे हैं। उनकी रिपोर्टिंग का फोकस न्याय, जवाबदेही और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर रहता है।

परिचय
निखिल पाठक नई दिल्ली में आधारित एक सक्रिय पत्रकार हैं, जो न्यायपालिका, पर्यावरणीय नियमन और खेल जगत से जुड़े विषयों पर गहन और संतुलित रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने 1984 सिख विरोधी दंगा मामलों के कोर्ट ट्रायल व सजा पर फैसले, जमीन के बदले नौकरी घोटाला, आईआरसीटीसी घोटाला और अदालतों के आंकड़ों पर आधारित कई प्रमुख खबरों की कवरेज की है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में प्रदूषण, भूजल दोहन, जलाशयों के संरक्षण और पर्यावरणीय जवाबदेही से जुड़े मामलों पर भी उनकी विस्तृत रिपोर्टिंग रही है।

करियर का सफर
निखिल पाठक ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2019 में अमर उजाला के साथ की। अमर उजाला की चंडीगढ़ यूनिट में वह डेस्क पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने खबरों के संपादन, पेज मेकिंग और डेस्क से जुड़े अन्य कार्यों की गहन समझ विकसित की। इसके बाद वर्ष 2022 में उन्होंने दैनिक जागरण में बतौर संवाददाता कार्यभार संभाला। दैनिक जागरण के पूर्वी दिल्ली कार्यालय में रहते हुए उन्होंने डीडीए, स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी, आरडब्ल्यूए और धर्म-कर्म जैसी बीटों पर काम किया। इस दौरान उन्होंने जमीनी मुद्दों, नागरिक सुविधाओं और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़े कई रोचक और प्रभावी समाचार लिखे।फरवरी 2025 में उन्होंने ‘हिन्दुस्तान’ जॉइन किया। एचटी मीडिया के साथ उनका एक वर्ष का अनुभव है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
निखिल ने एमए (जर्नलिज्म) तथा बैचलर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (बीजेएमसी) की पढ़ाई की है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और फील्ड अनुभव का संयोजन उन्हें कानूनी, पर्यावरणीय और खेल विषयों को तथ्यात्मक व सरल भाषा में प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।

रिपोर्टिंग विजन
निखिल का मानना है कि कोर्ट और एनजीटी से जुड़े फैसले केवल कानूनी दस्तावेज नहीं होते, बल्कि वे सीधे समाज, शासन और आम नागरिकों के जीवन को प्रभावित करते हैं। उनका उद्देश्य जटिल कानूनी और पर्यावरणीय मुद्दों को पाठकों के लिए सरल, सटीक और विश्वसनीय रूप में प्रस्तुत करना है।

विशेषज्ञता
कोर्ट रिपोर्टिंग (ट्रायल, सजा, महत्वपूर्ण आदेश)
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी)— प्रदूषण, भूजल दोहन, जलाशय संरक्षण
आंकड़ों पर आधारित न्यायिक रिपोर्टिंग
स्पोर्ट्स कवरेज

व्यक्तिगत रुचियां
संगीत, लेखन और बैडमिंटन

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअमेरिका से ऑनलाइन गवाही देंगे गूगल-व्हाट्सऐप के अधिकारी