ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशजीत के बाद मंदिर से वापस लौट रहे AAP विधायक नरेश यादव के काफिले पर फायरिंग, एक कार्यकर्ता की मौत

जीत के बाद मंदिर से वापस लौट रहे AAP विधायक नरेश यादव के काफिले पर फायरिंग, एक कार्यकर्ता की मौत

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले महरौली के विधायक नरेश यादव के काफिले पर फायरिंग की घटना सामने आई है। न्यूज एजेँसी एएनआई के मुताबिक, इस फायरिंग में पार्टी के एक कार्यकर्ता की मौत भी...

जीत के बाद मंदिर से वापस लौट रहे AAP विधायक नरेश यादव के काफिले पर फायरिंग, एक कार्यकर्ता की मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 12 Feb 2020 08:24 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले महरौली के विधायक नरेश यादव के काफिले पर फायरिंग की घटना सामने आई है। न्यूज एजेँसी एएनआई के मुताबिक, इस फायरिंग में पार्टी के एक कार्यकर्ता की मौत भी हो गई है जबकि एक घायल बताया जा रहा है। गोलीबारी की यह घटना उस समय हुई जब नरेश यादव चुनाव में जीत हासिल करने के बाद मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस हमलावरों को पकड़ने में जुटी गई है। इस मामले में पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज कर ली है और सभी एंगल से इसकी जांच कर रही है।

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने नरेश यादव को महरौली विधानसभा से उम्मीदवार घोषित किया था। मंगलवार को आए चुनाव परिणाम में नरेश यादव ने बंपर जीत हासिल की है। नरेश कुमार यादव को 62301 वोट मिले। जबकि इस बीजेपी ने इस सीट से कुसुम खत्री को मैदान में उतारी थी लेकिन उनको जीत हासिल नहीं हुई। कुसुम के खाते में 44085 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार एए महेंदर चौधरी 6936 वोटों के साथ चौथे नंबर पर रहे हैं।

विधायक के काफिले पर हमले की खबर के बाद आप सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि मेहरौली विधायक नरेश यादव के क़ाफ़िले पर हमला अशोक मान की सरेआम हत्या ये है दिल्ली में क़ानून का राज, मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे नरेश यादव।

चुनाव में AAP के सभी दिग्गजों को मिली जीत

चुनाव नतीजों में आम आदमी पार्टी के सभी दिग्गजों को जीत हासिल हुई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत सभी मंत्री चुनाव जीत गए। भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष बिजेंद्र गुप्ता ने भी रोहणी सीट पर जीत हासिल की। विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल और उपाध्यक्ष राखी बिडलान भी अपना चुनाव जीत गई। वीआईपी सीटों के मामले में दिल्ली में कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट पर बीस हजार से अधिक मतों से चुनाव जीत गए। उनकी सरकार में मंत्री रहे मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, राजेंद्र पाल गौतम, कैलाश गहलौत, इमरान हुसैन और गोपाल राय भी चुनाव जीत गए। विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल पांच हजार से अधिक मतों से अपना चुनाव जीत गए। सीमापुरी से आप सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम करीब 56 हजार मतों से अपना चुनाव जीत गए।

नेता प्रतिपक्ष बिजेंद्र गुप्ता रोहणी से 12 हजार से अधिक मतों से अपना चुनाव जीते। पिछली विधानसभा में भाजपा के विधायक रहे ओपी शर्मा भी विश्वासनगर से दूसरी बार चुने गए हैं, लेकिन जगदीश प्रधान मुस्तफाबाद से चुनाव हार गए। कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे अरविंदर सिंह लवली, डा.एके वालिया, अलका लांबा, शिवानी चोपड़ा, देवेंद्र यादव, राजेंद्र लिलौठिया, पूनम आजाद अपना चुनाव हार गए। भाजपा के कपिल मिश्रा, तेजेंद्र पाल बग्गा अपना चुनाव हार गए।  

यह भी पढ़ें- 'हम पहले शून्य थे और अब भी शून्य हैं, दिल्ली चुनाव तो भाजपा हारी है'

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें