छुट्टी का 'स्टंट' खेलकर मरीजों को बेहाल कर रहे जूनियर डॉक्टर

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

यूपी के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी के कारण जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को नियुक्त किया जा रहा है। मुरादाबाद के मंडलीय जिला अस्पताल में 18 जूनियर रेजिडेंट काम कर रहे हैं, लेकिन उनकी छुट्टियों के कारण मरीजों को डॉक्टर नहीं मिल रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने इस समस्या को मेडिकल कॉलेज को सूचित किया है।

छुट्टी का 'स्टंट' खेलकर मरीजों को बेहाल कर रहे जूनियर डॉक्टर

यूपी के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होने की वजह से मरीजों की परेशानी कम करने के लिए जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को नियुक्ति दी जा रही है। मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई कर रहे छात्रों को तीन-तीन महीने के लिए जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के तौर पर नियुक्त किया जा रहा है। मुरादाबाद के मंडलीय जिला अस्पताल में वर्तमान समय में 18 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर कार्यरत हैं, लेकिन, उनके आए दिन छुट्टी पर रहने की समस्या सामने आ रही है। जिसके चलते अस्पताल की ओपीडी में आने वाले कई मरीजों को किसी किसी कक्ष में डॉक्टर नहीं मिल रहे हैं वहीं, अस्पताल प्रशासन को भी व्यवस्थाएं सुचारू बनाए रखने में मुश्किल आ रही है।

अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.प्रदीप वार्ष्णेय का कहना है कि जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के आए दिन ड्यूटी से गैरहाजिर होने के संबंध में निजी मेडिकल कॉलेज प्रशासन को लिखित रूप से अवगत कराया गया है। उनकी गैरहाजिरी होने के बारे में कार्यवाही मेडिकल कॉलेज को करनी है। यदि जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के आए दिन गैरहाजिर रहने का सिलसिला बना रहता है तो इससे उन्हें अस्पताल की तरफ से जारी होने वाले चिकित्सा प्रमाण पत्र के प्राप्त होने में दिक्कत आ सकती है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsछुट्टी का 'स्टंट' खेलकर मरीजों को बेहाल कर रहे जूनियर डॉक्टर