इंटर के छात्र को गोली मारने में दो पर केस, आरोपितों के घर से मिला कारतूस

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

आरा में इंटर के छात्र कृष राज को गोली मारने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जख्मी छात्र के बयान पर अनाइठ बाजार मोहल्ला निवासी पवन यादव और अनीश यादव के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन आरोपित फरार हैं।

इंटर के छात्र को गोली मारने में दो पर केस, आरोपितों के घर से मिला कारतूस

-जख्मी छात्र कृष राज के बयान पर दर्ज की गयी प्राथमिकी, धरपकड़ को चल रही छापेमारी -आरा के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मठिया के समीप रविवार की शाम मारी गयी थी गोली आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मठिया के समीप गुरुवार की शाम इंटर के छात्र को गोली मारने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है।

प्रतिवेदन

जख्मी छात्र कृष राज के बयान पर अनाइठ बाजार मोहल्ला निवासी स्व. मुन्ना यादव के पुत्र पवन यादव और अनीश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस आधार पर गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की ओर से छापेमारी की जा रही है। उस क्रम में आरोपितों के घर से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। हालांकि आरोपित पकड़ में नहीं आ सके।

घटना विवरण

प्राथमिकी में कृष राज की ओर से कहा गया है कि गुरुवार की शाम वह अपने मोहल्ले के ही अमन भैया के साथ आटा लेने बाइक से बाजार गया था। लौटने समय अनाइठ मठिया स्थित ट्रांसफार्मर के समीप उसकी बाइक का पीछा करते हुए मोहल्ले के अनीश यादव और उसका भाई पवन यादव आए। बाइक चला रहा अनीश यादव अपने भाई को पवन यादव को बोला की मार-मार। इतने में पवन यादव ने कमर से पिस्टल निकाला और उसे गोली मार दी।

पुलिस कार्रवाई

इधर, नवादा थानाध्यक्ष के अनुसार आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर घटना के बाद उनके घर छापेमारी की गयी। उस दौरान आरोपियों के घर से एक कारतूस बरामद किया गया। हालांकि आरोपी पकड़ में नहीं आ सके। उनकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। बता दे कि नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मठिया के समीप हथियारबंद बदमाशों द्वारा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 44 निवासी स्व. शिबू कुमार के पुत्र इंटर के छात्र कृष राज को गोली मार दी गयी थी।

सामान्य प्रश्न

✦किस छात्र को गोली मारी गई थी?−
इंटर के छात्र कृष राज को गोली मारी गई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsइंटर के छात्र को गोली मारने में दो पर केस, आरोपितों के घर से मिला कारतूस