चैती पिपरकांड में घायल धीरज कुमार की मौत के बाद हत्या की प्राथमिक दर्ज, दो लोग बने नामजद
By Newswrap
हिन्दुस्तान, जहानाबादघोसी, निज संवाददाताइस मामले में धीरज के पिता जितेंद्र शर्मा के बयान पर घोसी थाना में दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

घोसी, निज संवाददाता घोसी थाना क्षेत्र के चैती पिपर गांव में बीते शनिवार को हुई गोलीबारी की घटना में घायल धीरज का इलाज के क्रम में पटना के निजी अस्पताल में मौत हो गयी थी। इस मामले में धीरज के पिता जितेंद्र शर्मा के बयान पर घोसी थाना में दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दरअसल धीरज का इलाज के क्रम में पटना पुलिस के द्वारा धीरज के पिता से फर्दबयान दिया गया था। जो मंगलवार को घोसी थाना पहुंचा इसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी में सूचक ने उल्लेख किया है कि उसका लड़का हुलासगंज से बाइक पर सवार होकर अपना घर लौट रहा था।
इसी दौरान चैती पिपर गांव के पास दो लोगों ने उनके बेटे को गोली मार कर हत्या कर दी है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , आज का मौसम , Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज और क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


