गोली से जख्मी युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

नरकटियागंज के नंदपुर नया टोला में युवक रंजीत कुमार (30) को गोली मारी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद एफआईआर दर्ज की गई है और संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। अस्पताल में कई महीने इलाज के बावजूद युवक की हालत में सुधार नहीं हुआ।

गोली से जख्मी युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

नरकटियागंज। शिकारपुर थाना क्षेत्र के नंदपुर नया टोला में बीते 11 अप्रैल को गोली-बारी में जख्मी युवक की मंगलवार देर रात अनुमंडल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह कटघरवा गांव का रंजीत कुमार (30) था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि ​नंदपुर नया टोला के सरकारी स्कूल के पास युवक को गोली मारी गई थी।

मामले की जानकारी

थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि छठियार से घर लौटने के दौरान युवक को नंदपुर नया टोला में छोड़ने गए रंजीत कुमार पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में भर्ती युवक की गंभीर स्थिति पर उसे जीएमसीएच व पटना रेफर कर दिया गया। छह महीने तक चले लंबे इलाज के बाद भी सुधार नहीं हुआ। मंगलवार की रात्रि में उसने नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में दम तोड़ दिया।

जांच और गिरफ्तारी

मामले में युवक के भाई सुजीत कुमार शर्मा के आवेदन पर रवीन्द्र खटीक, नितेश कुमार, रमेश राउत, छोटू खटीक, सरफराज, रंजीत कुशवाहा समेत तीन चार अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें रवीन्द्र खटीक व नीतेश कुमार को जेल भेज दिया गया था। एक ने कोर्ट में सरेंडर किया, चौथे रंजीत कुशवाहा को दिल्ली से गिरफ्तारकिया। जेल भेजा गया। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि युवक की मौत की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। घटना में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। शीघ्र ही गोली चलाने में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा。

सामान्य प्रश्न

✦इस घटना में कौन घायल हुआ था?−
घायलों में रंजीत कुमार (30) शामिल था, जिसे गोली मारी गई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगोली से जख्मी युवक की इलाज के दौरान हुई मौत