खेल : विश्व कप, एशियाड के लिए निशानेबाजी शिविर शुरू

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

विश्व कप, एशियाड के लिए निशानेबाजी शिविर शुरू नई दिल्ली। चीन के हांग्झोउ में

खेल : विश्व कप, एशियाड के लिए निशानेबाजी शिविर शुरू

विश्व कप, एशियाड के लिए निशानेबाजी शिविर शुरू नई दिल्ली। चीन के हांग्झोउ में होने वाले विश्व कप और जापान में होने वाले एशियाई खेलों की तैयारियों के मद्देनजर निशानेबाजों के लिए एक ‘हाई-परफॉर्मेंस’ राष्ट्रीय निशानेबाजी शिविर रविवार को यहां शुरू हुआ। इसमें राइफल, पिस्टल और शॉटगन स्पर्धा के 35 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। राइफल और पिस्टल शिविर 17 जुलाई तक जबकि ट्रैप शिविर 14 से 20 जुलाई तक चलेगा। स्कीट टीम 9 जुलाई से ही ट्रेनिंग कर रही है। हांग्झोउ विश्व कप 20 से 29 जुलाई तक होगा और इसके बाद जापान में 19 सितंबर से तीन अक्टूबर तक एशियाई खेल होंगे।

शिविर में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर, राइफल निशानेबाज रुद्राक्ष पाटिल, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और इलावेनिल वलारिवन के साथ-साथ भारत के अन्य प्रमुख निशानेबाज शामिल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।