सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ मंजर, शिक्षिका को जबरन खींचता दिखा हत्यारोपी सऊद
लखीमपुर, संवाददाता। शहर के चिल्ड्रेंस एकेडमी स्कूल में शिक्षिका निशात फातिमा की हत्या और आरोपी

लखीमपुर। शहर के चिल्ड्रेंस एकेडमी स्कूल में शिक्षिका निशात फातिमा की हत्या और आरोपी सऊद अंसारी के खुदकुशी मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में आरोपी शिक्षिका निशात को खींचकर जबरन ले जाता हुआ दिख रहा है और उसे कोई रोक या टोक नहीं रहा। सोमवार दोपहर स्कूल में सामान्य दिनों की तरह चहल-पहल थी और बच्चे कैंपस में मौजूद थे। उसी दौरान 25 वर्षीय सऊद अंसारी बैग लिए स्कूल परिसर में दाखिल हुआ। फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि आरोपी शिक्षिका निशात को उन्हें जबरन खींचते हुए सीढ़ियों के जरिए दूसरी मंजिल की ओर ले गया। शिक्षिका को घसीटते हुए ले जाने के कुछ ही देर बाद सऊद ने कमरा नंबर 11 के बाहर निशात की गोली मारकर हत्या कर दी।
फिर खुद की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली चला ली।घटनास्थल की पड़ताल के साथ ही इस सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। मृतका के भाई का आरोप है कि सऊद निकाह का दबाव बना रहा था और इनकार पर उसने स्कूल में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब फुटेज के हर फ्रेम की जांच कर रही है।

