सहारनपुर के युवक की विकासनगर में हत्या कर शव नदी में फेंका
-पिता ने उधार के रुपये मांगने पर बेटे के चार दोस्तों पर हत्या का लगाया आरोप संशोधित समाचार:-सहारनपुर के युवक की विकासनगर में हत्या कर शव नदी में फेंका

सहारनपुर/गागलहेड़ी, संवाददाता। कोतवाली गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव फिराहेड़ी निवासी 25 वर्षीय शांतनु की जनपद देहरादून की कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उधार के रुपये मांगने पर बेटे के चार दोस्तों ने उसकी हत्या की है। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में तहरीर दी गई है। कोतवाली गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव फिराहेड़ी निवासी सुखदेव ने बताया कि उनका बेटा शांतनु 16 जुलाई को अपने चार दोस्तों के साथ घर से घूमने निकला था। वह सहारनपुर में एक प्राइवेट नौकरी करता था। आरोप है कि उसके दोस्त उसे घुमाने के बहाने बहला-फुसलाकर देहरादून जनपद के विकासनगर क्षेत्र में ले गए और वहां उसकी हत्या कर शव नदी में फेंक दिया। इसके बाद वहां की पुलिस को बुलाकर यह बता दिया कि शांतनु की नदी में डूबने के कारण मौत हुई है। पुलिस के माध्यम से ही उन्हें घटना की जानकारी मिली। सुखदेव ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले जमीन बेची थी। रकम से मकान का निर्माण कराया था, जबकि कुछ रकम शांतनु ने अपने चारों दोस्तों को उधार दी थी। बेटा कई बार कहता था कि दोस्त रुपये वापस नहीं कर रहे। शांतनु लगातार उनसे रुपयों का तकादा कर रहा था। इसी वजह से चारों युवकों ने सुनियोजित तरीके से बेटे की हत्या कर शव नदी में फेंका है。
परिजनों मचा कोहराम, इकलौता बेटा था शांतनु
गाागलहेड़ी। शांतनु परिवार का इकलौता बेटा था। वह अविवाहित था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया गया। शनिवार शाम गांव फिराहेड़ी के श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। युवक की मौत से परिजनों कोहराम मचा है।
मामला उत्तराखंड़ के जनपद देहरादून से जुड़ा है
वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली गागलहेड़ी में परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।----विकास प्रताप चौहान, सीओ सदर


