कटिहार: पत्नी, प्रेमी और सुपारी किलर... तीन सरकारी कर्मचारियों के रिश्ते में हुई खौफनाक हत्या

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

कटिहार से चन्दन कुमार कर्ण कटिहार, एक संवाददाता। रेल पुलिस ने मानसी रेल थाना

कटिहार: पत्नी, प्रेमी और सुपारी किलर... तीन सरकारी कर्मचारियों के रिश्ते में हुई खौफनाक हत्या

कटिहार से चन्दन कुमार कर्ण कटिहार, एक संवाददाता।

हत्या का खुलासा

रेल पुलिस ने मानसी रेल थाना क्षेत्र में जनसाधारण एक्सप्रेस में हुई बिजली विभाग के ग्रेड-वन टेक्नीशियन देवकुमार गुंजन की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। इस हत्याकांड की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें तीनों मुख्य किरदार सरकारी कर्मचारी हैं। मृतक बिजली विभाग में ग्रेड-वन टेक्नीशियन था, उसकी पत्नी समिता कुमारी एमवीआई, सुपौल में कार्यरत है, जबकि पत्नी का प्रेमी अजित कुमार भी बिजली विभाग में ग्रेड-वन टेक्नीशियन के पद पर नालंदा में तैनात है। रेल पुलिस अधीक्षक हरिशंकर कुमार ने बुधवार को कटिहार में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 11 जून 2026 को बदलाघाट के समीप जनसाधारण एक्सप्रेस में देवकुमार गुंजन को गोली मारी गई थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर हत्या की पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

जांच और गिरफ्तारी

जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी समिता कुमारी और उसके प्रेमी अजीत कुमार के बीच प्रेम संबंध था। दोनों के रिश्ते में देवकुमार बाधा बन रहे थे। इसके बाद दोनों ने मिलकर जहानाबाद निवासी राजू कुमार उर्फ धीरज को चार लाख रुपए की सुपारी देकर ट्रेन में हत्या की वारदात को अंजाम दिलाया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी रेल ने बताया कि सुपारी किलर का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और वह हत्या व आर्म्स एक्ट के मामले में जेल भी जा चुका है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल, सिम कार्ड समेत कई महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए हैं। रेल पुलिस का कहना है कि इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच जारी है। जल्द ही आरोपपत्र दाखिल कर त्वरित सुनवाई के माध्यम से सभी दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

अवधि संबंधी प्रश्न

इस हत्या की साजिश किसने बनाई?
इस हत्या की साजिश मृतक की पत्नी समिता कुमारी और उसके प्रेमी अजीत कुमार ने बनाई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।