फतेहपुर में बांका से हमला कर तीन भतीजों, सरहज-साले को किया मरणासन्न, भीड़ ने आरोपी बहनोई को पीटकर मार डाला
फतेहपुर के बीकमपुर गांव में एक खूनी वारदात में बड़े साले की लापता होने पर उसके बेटे और भाभी सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी ने हमला किया, जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीट कर मार डाला। सभी घायलों को कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस लापता साले की तलाश में जुटी है।
फतेहपुर, संवाददाता। औंग थाना क्षेत्र के बीकमपुर गांव में बुधवार रात करीब दो बजे खूनी वारदात से सनसनी फैल गई। पत्नी के किसी अन्य के साथ रहने की खुन्नस ने बहनोई अपने बड़े साले को गायब करने के बाद छोटे साले, उसकी पत्नी और लापता साले के तीन बेटों पर बांका से हमला कर मरणासन्न कर दिया। परिजनों व आक्रोशित लोगों ने आरोपी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना में घायल चारों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से सभी को कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, बड़े साले के लापता होने से उसकी हत्या किए जाने की आशंका पर पुलिस ग्रामीणों के साथ तालाब, खेत और आसपास के जंगलों में उसकी तलाश कर रही है।औंग
थाने के आशापुर गांव निवासी पवन कुमार की ससुराल बीकमपुर गांव में महावीर के यहां है। नौ साल पहले पत्नी आए दिन विवाद के कारण वह मायके में ही रहने लगी थी। बाद में वह एक रिश्तेदार के गुजरात में रहने लगी। बुधवार शाम पहर पवन ससुराल पहुंचा। यहां अपने बड़े साले 55 वर्षीय राजू को उसके बेटे की शादी के लिए लड़की दिखाने के बहाने साथ ले गया। रात नौ बजे अकेले ससुराल लौटा तो राजू के बेटों ने पिता के बारे में जानकारी ली। पवन ने ठीक से कुछ बताया नहीं, बोला कि वह उसी गांव में है सुबह तुम सभी को भी लड़की देखने चलना है। वह सभी के साथ खाना खाने के बाद चारपाई पर लेट गया। रात दो बजे को पवन ने बांका उठाया और राजू के तीन बेटों 20 वर्षीय गोरे, 23 वर्षीय प्रदीप और 25 वर्षीय खाटू उर्फ़ राजकरन पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुन कर छोटे साला 40 वर्षीय राजेश व उसकी पत्नी 37 वर्षीय बुद्धा बाहर निकली तो उस पर भी हमला बोल दिया। घटना से चीखपुकार मच गई, शोर सून कर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने पवन को घेर लिया और परिजनों के साथ पिटाई शुरु कर दी। ग्रामीणों की पिटाई में पवन की मौत हो गई। पांचों घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां से सभी को कानपुर रेफर किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी की पत्नी साले के दामाद के साथ रहने लगी थी। इसी बात को लेकर पवन खुन्नस रखता था। वारदात की सूचना एसपी मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ राजेश मौर्य ने बताया कि चारों घायलों की हालत नाजुक है। कानपुर रेफर किया गया है। सभी के गहरे घाव हैं। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है, लापता की तलाश कराई जा रही है। कथित हमलावर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।


