युवती का शव झाड़ियों में फेंक बाइक सवार फरार

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र में रैपालपुर गांव के पास दो युवकों ने एक युवती का शव नहर पटरी पर फेंका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। मृतका की पहचान नहीं हो सकी। मौके पर फॉरेसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए और शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

युवती का शव झाड़ियों में फेंक बाइक सवार फरार
युवती का शव झाड़ियों में फेंक बाइक सवार फरार

कानपुर देहात, संवाददाता। शिवली कोतवाली क्षेत्र के रैपालपुर गांव के पास सोमवार देर रात बाइक सवार दो युवक एक युवती का शव नहर पटरी किनारे फेंक कर फरार हो गए ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू क़ी है।बाइक सवार दो युवक सोमवार देर रात एक युवती को मृत अवस्था में लेकर रैपालपुर गांव के पास नहर पटरी किनारे पहुंचे। इसके बाद दोनों शव को नहर पटरी किनारे झाडियों में फेंक कर भाग निकले। उधर से आ रहे लोगों ने गांव पहुंचकत इसकी जानकारी दी तो ग्रामीणों क़ी वहां भीड़ जुट गई । सूचना पर शिवली कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह, भाऊपुर चौकी प्रभारी अरुण कुमार मौके पर पहुंचे।

इसके साथ ही शव कब्जे में लेकर छानबीन क़ी। मृतका के पास पहचान का कोई अभिलेख आदि नहीं मिला। वहां मौजूद लोगों ने उसकी हत्या के बाद शव यहां लाकर फेंके जाने क़ी संभावना जताई । फॉरेसिक टीम के घटनास्थल से साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।शिवली कोतवाल ने बताया कि मृतका के शरीर पर सफ़ेद रंग की टांप व नीले रंग कि जीस मिली है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक करने के साथ मृतका की शिनाख्त का प्रयास हो रहा हैं।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व छानबीन के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsयुवती का शव झाड़ियों में फेंक बाइक सवार फरार