मासूम के कातिल विराज को फांसी की सजा का स्वागत

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

फिरोजाबाद में हुई फांसी की सजा का गांव में चला पता तो सभी बोले सही फैसला मासूम आरव के कातिल विराज को फांसी की सजा का स्वागतमासूम आरव के कातिल विराज को

मासूम के कातिल विराज को फांसी की सजा का स्वागत

बदायूं, संवाददाता। शिकोहाबाद में पटक पटककर मौत के घाट उतारे गए मासूम आरव के कातिल बदायूं के श Sheikhupur गांव के रहने वाले विराज पाठक को जैसे ही फांसी की सजा सुनाई गई कि यह खबर मिलते ही उसके गांव में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। इस सजा की खबर जिसे मिली वह यही कहता रहा कि अदालत का फैसला स्वागतयोग्य है। सजा की खबर मिलने के बाद कातिल की मां बेहोश होकर जमीन पर पड़ीं उनको बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाला विराज पाठक बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव श Sheikhupur का रहने वाला है। घटना के बाद से ही उसकी गिरफ्तारी और अब फांसी की सजा यहां चर्चा में है। कातिल विराज चार भाइयों में सबसे छोटा है। उसके बड़े भाई मुनीश पाठक, राजू पाठक ने फांसी की सजा के बाद बताया कि उनकी मां इस फैसले को सहन नहीं कर पाईं। बड़े भाइयों ने बताया कि विराज किराना की दुकान शहर में चलाता था इसके बाद उसने घर के पास में ही किराने की दुकान तैयार की थी। इसके बाद वह चुपचाप शिकोहाबाद गया और इस तरह की घटना को अंजाम दे दिया तब से उसकी दुकान भी बंद पड़ी है। चूंकि वह जेल में है。

कातिल का भाई बोला, मासूम की हत्या का हमें अफसोस

फांसी की सजा की खबर मिलने के बाद विराज के भाई मुनीश और राजू पाठक ने कहा कि विराज गलत संगत में था और वह नशे का आदी हो चुका था। मासूम आरव की हत्या की खबर सुनी तो वह सभी स्तब्ध थे। इस बात का उन्हें काफी दुख है। मगर, उनका भाई ऐसा नहीं कर सकता था उसको उकसाया गया होगा। मासूम के परिवार से उनकी किसी तरह की रंजिश नहीं थी।

गांव के हर चौराहे पर एक ही चर्चा

मासूम आरव के हत्यारे विराज को जैसे ही फांसी की सजा मिली कि श Sheikhupur गांव में यह आग की तरह फैल गई। सोशल मीडिया के माध्यम से सभी के पास कोर्ट का फैसला आते ही खबर पहुंच गई। इसके बाद गांव में चर्चाएं तेज हो गईं। कातिल के घर के आसपास का माहौल शांत रहा, लेकिन गांव के हर चौराहे पर इसकी ही चर्चा चलती रही। फैसले को सभी ने सही बताया। कुछ लोग बोले कि जिस दिन इसने मासूम को मौत के घाट उतारा उसी दिन पुलिस उसको ढेर कर देती जिससे मासूम के घरवालों को तुरंत शांति मिल जाती।

फैसला आते ही पुलिस प्रशासन रहा सतर्क

मासूम आरव हत्याकांड का फैसला शुक्रवार को आना था यह पहले ही तय हो चुका था। दोपहर के समय फैसला आया तो स्थानीय पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया। श Sheikhupur गांव में कातिल के घर के आसपास काफी निगरानी बरती गई।

सामान्य प्रश्न

आरव के कातिल को कौन सी सजा सुनाई गई?
आरव के कातिल विराज पाठक को फांसी की सजा सुनाई गई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।