सौतेली नाबालिग बेटी से दुष्कर्म और गर्भपात का आरोप

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर अपनी 15 वर्षीय सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म करने, गर्भपात कराने और धमकाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी घर छोड़कर भाग गया है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

सौतेली नाबालिग बेटी से दुष्कर्म और गर्भपात का आरोप

कछवांरोड (वाराणसी), संवाद। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति पर 15 वर्षीय सौतेली बेटी से दुष्कर्म करने, गर्भपात कराने और धमकाने का आरोप है। पुलिस आयुक्त के आदेश पर शुक्रवार रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। आरोपी घर छोड़कर भाग गया है। एक गांव के महेश श्रीवास्तव ने 2017 में शादी की। जिस महिला से शादी की, उसकी यह दूसरी शादी थी। पहले पति से उसे एक बेटी थी, जिसे साथ लेकर आई थी। इसके बाद युवक से दो और बेटियां तथा एक बेटा हुआ। महिला का आरोप है कि पति की गंदी नजर उनकी बड़ी बेटी पर पहले से थी।

पुलिस को बताया कि पति ने सौतेली बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। अप्रैल 2026 में जब बेटी गर्भवती हो गई तो दवा देकर गर्भपात करा दिया। इस दौरान उसने पीड़िता को किसी को कुछ भी बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने कहा कि उसके घर में रहना है तो उसकी मर्जी के अनुसार रहना पड़ेगा। आरोप है कि आरोपी 13 जुलाई को सौतेली बेटी को घर से लेकर कहीं गया था। कुछ घंटे बाद वापस छोड़ गया। थाना प्रभारी निरीक्षक गोपालजी कुशवाहा ने बताया कि पीड़िता का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी दर्ज कराकर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Amit Kumar Varma

लेखक के बारे में

Amit Kumar Varma

शॉर्ट बायो : अमित वर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में ‘दैनिक हिन्दुस्तान’ में अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट की रिपोर्टिंग करते हैं।


परिचय एवं अनुभव
अमित वर्मा की पहचान वाराणसी में लीडिंग अखबार के क्राइम एवं खेल रिपोर्टर के तौर पर है। उन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘दैनिक हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट की रिपोर्टिंग करते हैं। अगस्त 2017 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने अखबार के अलावा डिजिटल कंटेंट के लिए काम किया है। पाठकों की रुचि के अनुसार स्टोरी प्रस्तुत करते हैं।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
अमित ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक हिन्दुस्तान में स्ट्रिंगर के तौर पर की। मार्च 2013 से अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबार से जुड़े। वहां पर सिटी डेस्क पर काम करने का अनुभव रहा है। अगस्त 2017 से अब तक दैनिक हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
स्नातक (कला वर्ग) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उनको अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट, रेलवे, रोडवेज, एयरपोर्ट, ट्रांसपोर्ट, एनएचएआई, रोडवेज, कोर्ट, कचहरी बीट की रिपोर्टिंग का अनुभव है। इनमें से हर बीट पर कमांड होने के साथ ही रिसर्च बेस्ड स्टोरी प्रस्तुत करते हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
टीवी, ओटीटी, फिल्म, और लाइफस्टाइल विषयों की गहरी समझ है। कई सेलिब्रिटी एवं खेल सितारों का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। उनका मानना है कि पत्रकारिता विश्वसनीयता की होनी चाहिए। पाठकों को प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना चाहिए। ताकि उनका विश्वास न टूटे।


विशेषज्ञता
अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट, स्पॉट रिपोर्टिंग, किसी भी इवेंट की रिपोर्टिंग
रेलवे, रोडवेज, एयरपोर्ट, ट्रांसपोर्ट, एनएचएआई, रोडवेज, कोर्ट, कचहरी बीट की रिपोर्टिंग का भी अनुभव
रिसर्च बेस्ट स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसौतेली नाबालिग बेटी से दुष्कर्म और गर्भपात का आरोप