शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक दलों ने जताया शोक
झारखंड के शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के हृदयाघात से आकस्मिक निधन से राज्य में शोक की लहर है। सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।

लातेहार, हिटी। राज्य के शिक्षा मंत्री सह गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के हृदयाघात से आकस्मिक निधन की खबर से झारखंड में शोक की लहर है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दु:ख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
राजनीतिक प्रतिक्रियाएं
शोक व्यक्त करने वालों में झामुमो के राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम, जिलाध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव, सितमोहन मुंडा, मनोज चौधरी, अश्विनी मिश्रा, रंजीत उरांव, अंकित तिवारी और रोहित अग्रवाल शामिल हैं। भाजपा की ओर से विधायक प्रकाश राम,पंकज सिंह ,पवन कुमार,अमलेश सिंह आशीष सिंह, विनय कुमार रिकी, अमित गुप्ता, दीपक निषाद, महेंद्र साहू, राजकुमार पाठक, आदर्श रविराज, राजन भगत, विजय दुबे और मनोज पाठक ने संवेदना प्रकट की।कांग्रेस के असगर खान, निर्मल भारती, रामयश पाठक और बाबर खान तथा राजद जिलाध्यक्ष राम प्रवेश यादव व रसीद खान ने भी शोक जताया।
स्थानीय नेताओं की श्रद्धांजलि
बालूमाथ में झामुमो के जिला कोषाध्यक्ष मनोज यादव, प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू, औरंगजेब खान, राजेश यादव, अतीक अंसारी, कांग्रेस के हाजी मोतिउर रहमान, मो. जुबैर, आमिर हयात, राजद युवा जिलाध्यक्ष दीपक यादव, मो. इमरान समेत अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया। झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ व झारोटेफ के जिलाध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव, जिला सचिव प्रदीप कुमार सिंह, जगतमणि वैद्य, संजीव कुमार चंद्र, अनीश कुमार, राकेश कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार पांडेय, अनीश सिंह, विकास कुमार शर्मा, दिलीप कुमार सिंह और अभय कुमार ने भी श्रद्धांजलि दी।


