शोभित विश्वविद्यालय में नए विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
हिन्दुस्तान, मेरठ
शोभित विश्वविद्यालय में 'डिस्कवरयू 2026' विद्यार्थी परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने कहा कि विश्वविद्यालय जीवन सिर्फ डिग्री प्राप्त करने का मापदंड नहीं है, बल्कि व्यक्तित्व विकसित करने का भी अवसर है। विभिन्न अंतरक्रियात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

शोभित विश्वविद्यालय में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए दो दिवसीय ‘डिस्कवरयू 2026’ विद्यार्थी परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने कहा कि विश्वविद्यालय जीवन केवल डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि स्वयं को पहचानने, सपनों को दिशा देने और उद्देश्यपूर्ण जीवन की नींव रखने का अवसर है। कार्यक्रम में ‘ड्रीम बिगर’ संवाद, ‘30 सेकंड्स ऑफ मी’, ‘वन ड्रीम’ और ‘मीट माय ट्राइब’ जैसी गतिविधियां हुईं। कुलपति प्रो. वीके त्यागी, प्रति कुलपति प्रो. जयानंद, वासु शोभित, उपाध्यक्ष प्रौद्योगिकी अभिनव शोभित, उपाध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय मामले वंशिका शेखर, निदेशक रणनीतिक विकास एवं ब्रांडिंग वंश शेखर, निदेशक नई पहल एवं नवाचार तथा उद्यमी रयान बोस मौजूद रहे।


