कांवड़ियों के जत्थे रवाना, बोल बम के गूंजे जयकारे

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

शिवरात्रि का पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा। शिव भक्त हरिद्वार, गोमुख और ब्रजघाट से गंगा जल लाकर शिवलिंग पर चढ़ाएंगे। कांवड़ियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है, और वे बोल बम के जयकारों के साथ लौट रहे हैं। बाजार में भगवा रंग की टी शर्ट की मांग भी बढ़ गई है।

कांवड़ियों के जत्थे रवाना, बोल बम के गूंजे जयकारे

इस बार शिवरात्रि का पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा। शिवरात्रि पर भी शिव भक्त हरिद्वार, गोमुख और ब्रजघाट से गंगा जल उठाते है और अपने शिवालयों में भगवान शिव की शिवलिंग पर चढ़ाते है। ऐसे में हरिद्वार और गोमुख से कांवड़ लाने वाले कावड़ियों के जत्थे वापस लौटने शुरू हो गए है। इससे हापुड़ के कांवड़ मार्ग बोल बम के जयकारों से गूंजने लगे है। शिवरात्रि पर्व का शिवभक्तों में विशेष उत्साह होता है। शिवभक्त दिनभर व्रत रख भगवान शिव की उपासना करते है। जबकि भक्त कावड़ियां के रूप में हरिद्वार, गोमुख और ब्रजघाट से गंगा जल लेकर आते है और अपने आशुतोष का अभिषेक करते है।

हालांकि अभी शिवरात्रि में दस दिन शेष है, लेकिन गोमुख व हरिद्वार से कांवड़ियों के जत्थे वापस लौटने लगे है। इसमें मथुरा, अलीगढ़, हाथरस आदि दूरदराज के कांवड़िया शामिल है।हालांकि अभी कांवड़ियों की संख्या काफी कम है, लेकिन धीरे-धीरे कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगेगी। यह कांवड़िया मेरठ रोड और हाइवे से होते हुए अपने गंतव्य को रवाना हो रहे है। यह भक्त बोल बम बम-बम के जयकारे लगाते हुए निकल रहे है। कावड़ियों का शिवभक्त भी शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत कर रहे है। उधर शहर के बाजारों में कावड़ को लेकर भगवा रंग की टी शर्ट की डिमांड बढ़ गई है। कावड़ लाने वाले जमकर टी शर्ट की खरीदारी कर रहे है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकांवड़ियों के जत्थे रवाना, बोल बम के गूंजे जयकारे