भाजपा राज में ही राम मंदिर में चोरी हो गई : शिवपाल यादव
समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल यादव ने अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में मंदिर सुरक्षित नहीं हैं। शिवपाल ने विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के मिलकर लड़ने का दावा किया। उन्होंने प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई पर भी चिंता जताई।

गाजियाबाद, दीपक सिरोही। समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल यादव ने अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा भाजपा के राज में ही मंदिर में चोरी हो गई। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव सपा और कांग्रेस मिलकर लड़ेंगे। शिवपाल यादव ने एसआईआर पर भी सवाल उठाए। शिवपाल यादव सपा नेता चक्रपाणि यादव के शास्त्रीनगर स्थित आवास पर बुधवार को आए थे। उन्होंने कहा भाजपा राज में मंदिर सुरक्षित नहीं हैं। अयोध्या राम मंदिर का चंदा तक नहीं छोड़ा। ऐसा कर लोगों की आस्था से खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस और सपा मिलकर चुनाव लडेंगे। उन्होंने प्रदेश में सपा की सरकार बनने का दावा भी किया। कहा कि, प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार से लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा लोग भाजपा को वोट नहीं करना चाहता, लेकिन भाजपा डराकर, बेईमानी कर चुनाव प्रभावित करती है। एसआईआर के मामले पर शिवपाल ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत की है। साथ ही मांग उठाई कि चुनाव घोषित होने से तीन माह पहले वोटर लिस्ट जारी की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगह विपक्ष के वोट काट दिए, जबकि भाजपा ने अपने वोट बढ़ा लिए。
मायावती भाजपा के इशारे पर काम कर रही
शिवपाल यादव ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती भाजपा के इशारे पर काम रही है। मायावती ने हमेशा भाजपा के इशारे पर ही काम किया है। टिकट बंटवारे कहा कि वह और अखिलेश यादव बैठकर टिकट बंटवारा करेंगे। पूर्व में भी टिकट बंटवारे को लेकर किसी से मतभेद नहीं हुए। मैं हमेशा सपा में रहा हूं और साइकिल के चिन्ह पर चुनाव लड़ा हूं।
सामान्य प्रश्न
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


