सफलता पर सम्मान समारोह
-हिन्दुस्तान ओलंपियाड हित में : पूर्णिया। मिलिया कान्वेंट इंग्लिश स्कूल कसबा में विद्यालय के पूर्व छात्र शिवम कुमार की यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमां

पूर्णिया। मिलिया कान्वेंट इंग्लिश स्कूल कसबा में विद्यालय के पूर्व छात्र शिवम कुमार की यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट एग्जामिनेशन 2025 में सफलता पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शिवम कुमार ने विद्यालय से 12 वीं की पढ़ाई उत्तीर्ण की थी। उनकी सफलता पूरे मिल्लिया परिवार के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर उन्हें शॉल, बुके एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। उनके माता-पिता को भी उनके सहयोग और प्रोत्साहन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में मिल्लिया एजुकेशन ट्रस्ट के असिस्टेंट डायरेक्टर आदिल इमाम, प्रिंसिपल रागीब अनवर, जेएनवी पूर्णिया के वाइस प्रिंसिपिल संजीव कुमार सिंह एवं रूपेश कुमार के साथ-साथ शिवम के गर्वित माता-पिता भी मौजूद थे।
शिवम की सफलता उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है तथा हमारे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।


