5 किलोमीटर क्रॉस काउंटी रेस में दौड़े प्रतिभागी
सेलाकुई। राष्ट्रीय खेल दिवस पर शिवालिक यूनिवर्सिटी ने 5 किलोमीटर क्रॉस काउंटी रेस का आयोजन किया। यह रेस फिटनेस, खेल भावना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई। लगभग 400 छात्रों ने भाग लिया। विजेताओं को यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट द्वारा पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
सेलाकुई। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शिवालिक यूनिवर्सिटी द्वारा विद्यार्थियों और शिक्षकों में खेल भावना, अनुशासन, फिटनेस, नशा मुक्त, विकसित भारत एवं स्वस्थ्य जीवन शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से युवाओं, सभी आयु वर्गों के लिए 5 किलोमीटर क्रॉस काउंटी रेस का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के माननीय प्रेसिडेंट ने रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया। रेस पवेलियन मैदान से सुबह. 6:30 शुरू हुई। रेस सिल्वर सिटी तिराहे से होते हुए वापिस पवेलियन मैदान में आकर संपन्न हुई।
5 किलोमीटर दौड़ में लगभग 400 से अधिक छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों ने पुरुष वर्ग में क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान कार्तिक ठाकुर, यश तोमर, अमन एवं महिला वर्ग में तनुश्री चौहान, सानवी भंडारी , नैंसी रावत ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट के द्वारा विजेताओं को पुरुस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।


