महादेव के दर पर हर तरफ बोल बम की गूंज
हिन्दुस्तान, रिषिकेष
एक लाख से ज्यादा भक्तों ने शनिवार को किया जलाभिषेक चार से अधिक भोलेभक्त पहुंच

नीलकंठ धाम की कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों का रैला पहुंच रहा है। ब्रह्म मुहूर्त से ही धाम में महादेव के जलाभिषेक का क्रम शुरू हो रहा है, जिसमें भक्त महादेव का दर्शन, पूजन और जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। शनिवार को भी एक लाख से ज्यादा कांवड़िये महादेव के गंगा जल से अभिषेक करने पहुंचे।


