हर-हर महादेव से गूंजा कांवरिया पथ, लगे जयकारे

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

मधुबनी में तीसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़ी। ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन विशेष योग बने हैं, जिससे भक्तों में विश्वास और उत्साह है। सुरक्षा व्यवस्था के बीच भक्तों ने दिनभर शिवलिंग का जलाभिषेक किया।

हर-हर महादेव से गूंजा कांवरिया पथ, लगे जयकारे

मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम। तीसरी सोमवारी पर कांवरिया पथ बोल बम से गूंज उठा। अहले सुबह से श्रद्धालु विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे। शहर के सूरतगंज स्थित कामेश्वरनाथ महादेव, चकदह के चंदेश्वरनाथ महादेव, दोमंठा महादेव, आदर्शनगर गोशाला महादेव, मंगरौनी एकादश रूद्र महादेव सहित कपिलेश्वर स्थान, उगना महादेव, भैरवा महादेव सहित विभिन्न शिवालयों में अहले सुबह से जलाभिषेक को भीड़ लगी थी। ज्योतिषों के अनुसार तीसरी सोमवारी पर कई योग बना। इनमें शुभ योग और रवि योग के अलावा बुधादित्य योग, त्रिग्रही योग, हंसराज योग और स्कंद षष्ठी जैसे कई दुर्लभ व महत्वपूर्ण संयोग बने। शहर के ज्योतिषाचार्य डॉ. सुनील श्रीवास्तव, राजेश नायक एवं हनुमान प्रेम मंदिर के पुजारी पंकज झा शास्त्री ने बताया कि नाग पंचमी एवं तीसरी सोमवारी पर कई दुर्लभ व महत्वपूर्ण संयोग बनने से श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक थी।

इस योग में जलाभिषेक एवं पूजा पाठ से व्यक्ति को सुख संपत्ति की प्राप्ति होती है। मानसिक शांति मिलती है। शिवालयों में जलाभिषेक को लेकर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। दिनभर लोगों की कतारें लगी रही।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहर-हर महादेव से गूंजा कांवरिया पथ, लगे जयकारे