शिवसेना ने उत्तराखंड में किया संगठन का विस्तार
उत्तराखंड में शिवसेना (शिंदे गुट) ने कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपकर संगठन विस्तार की दिशा में कदम उठाए। गोविंदगढ़ में आयोजित समारोह में विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिल सके। इस प्रक्रिया में कई नए नेताओं को महत्वपूर्ण भूमिकाएँ दी गई हैं।

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड में शिवसेना (शिंदे गुट) ने अपने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में कदम उठाते हुए सोमवार को सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रदेश, मंडल एवं जिला स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी। गोविंदगढ़ में हुए कार्यकर्ता मिलन एवं संगठन विस्तार समारोह में नए पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई।नए पदाधिकारियों में मनोज सरीन वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, संजीव मैठाणी प्रदेश प्रवक्ता, सुमित चौधरी एवं दीपक चौहान प्रदेश महासचिव, अरुण कश्यप कुमाऊं मंडल अध्यक्ष, मुनिश चौहान गढ़वाल मंडल अध्यक्ष, मंजीत भट्ट जिला महानगर देहरादून अध्यक्ष, आयुष पासवान जिला देहरादून सचिव, शिवम प्रदेश प्रचारक, सुरेश टम्टा प्रदेश संगठन मंत्री बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त इंद्रेश गुप्ता, अज्जू कुमार, सजीव कपूर, रोशन गर्ग, रोहित सेनी, हरि ओम यादव, महावीर सिंह, संजय कुकरेती, रमेश चंद, जितेंद्र कुमार को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
अरुण गोदियाल, जयदीप यादव, गौरव ठाकुर, रोहित सेनी, विकास राजपूत, रवि दिवाकर, राधे चौहान, अनिल रघुवंशी, विनय भट्ट, समीर राणा, प्रेम सिंह बडोला, विनोद कुमार, दीपक प्रसाद, अनुज प्रजापति, किशन कुमार को प्रदेश सह सचिव नियुक्त किया गया। कार्यकर्ताओं को शिवसेना पक्ष प्रमुख एकनाथ शिंदे, राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल का शुभकामना संदेश सुनाया गया। प्रदेश प्रमुख सागर रघुवंशी ने बताया कि संगठन का यह विस्तार उत्तराखंड में शिवसेना को जमीनी स्तर पर मजबूत करेगा।


