मुजफ्फरनगर : शिव सेना ने हिंदू नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग उठाई
शिवसेना ने उत्तर प्रदेश में धार्मिक गतिविधियों से जुड़े हिंदू नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की है। जिला प्रमुख मुकेश त्यागी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया। इसमें संभल के हरिहर मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहे ललित मोहन शर्मा, गुड्डू सैनी और अन्य लोगों पर दर्ज मुकदमों की समीक्षा की मांग की गई।
हिंदू नेताओं पर धार्मिक कार्य करने के प्रयास के दौरान मुकदमे दर्ज किए जाने का मामला सामने आने के बाद शिवसेना ने विरोध जताया है। शिवसेना के जिला प्रमुख मुकेश त्यागी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हिंदू नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमों को समाप्त करने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया कि पिछले दिनों संभल स्थित हरिहर मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहे शिवसेना के पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य प्रमुख ललित मोहन शर्मा, मुरादाबाद मंडल प्रमुख गुड्डू सैनी सहित अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने मुकदमे दर्ज किए हैं।
शिवसेना ने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए इसे हिंदू समाज की भावनाओं से जुड़ा मामला बताया है। शिवसेना पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि प्रदेश में हिंदुत्व और सनातन धर्म के कार्यों से जुड़े नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमों की समीक्षा कर उन्हें वापस लेने की मांग उठाई गई।

