एम्स और हाईकोर्ट की मांग को लेकर शिव सेना का प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर में शिवसेना ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के लिए अलग राज्य, एम्स और हाईकोर्ट की स्थापना की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा। राज्य का विकास और जनहित के लिए छोटे राज्यों की आवश्यकता बताई गई।

मुजफ्फरनगर पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग राज्य के गठन, एम्स और हाईकोर्ट की स्थापना की मांग को लेकर शिवसेना ने जोरदार प्रदर्शन किया। शिवसेना पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा के आह्वान पर कई जिलों में आंदोलन का आगाज़ करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपे गए।जिला प्रमुख मुकेश त्यागी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुख्य मार्गों से जुलूस निकालकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। राज्य महासचिव बिट्टू सिखेड़ा और मंडल प्रमुख शरद कपूर ने कहा कि विशाल उत्तर प्रदेश में जनहित कार्यों और विकास के लिए छोटे राज्यों का निर्माण समय की जरूरत है। भवानी सेना जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने महिलाओं को सड़क पर उतरने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।शिव
चौक और सदर बाजार होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अपर जिला मजिस्ट्रेट को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मुख्य रूप से प्रमोद अग्रवाल, देवेंद्र चौहान अनुज चौधरी, संजीव वर्मा, नरेंद्र ठाकुर, विकास पुंडीर, मंगतराम सोनकर, उज्जवल पंडित सहित सैकड़ो पदाधिकारी कार्यकर्ता और मातृशक्ति उपस्थित रही।

