शिवसेना ने राहुल गांधी को दिया उद्धव ठाकरे के साथ अयोध्या आने का निमंत्रण
महाराष्ट्र में अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अयोध्या जाएंगे। ऐसे में शिवसेना नेता संजय राउत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी इस यात्रा के लिए न्योता दिया है। राउत...
महाराष्ट्र में अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अयोध्या जाएंगे। ऐसे में शिवसेना नेता संजय राउत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी इस यात्रा के लिए न्योता दिया है। राउत ने कहा कि भगवान राम का आशीर्वाद लेने के लिए उद्धव ठाकरे अयोध्या जाएंगे तो गठबंधन के नेताओं को भी उनके साथ आना चाहिए। शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के साथ गठबंधन में राज्य में महागठबंधन की सरकार है। ये सरकार 6 मार्च 2020 को 100 दिन पूरे करेगी। एजेंसी के अनुसार, राउत ने विशेष रूप से राहुल गांधी का उल्लेख किया और कहा, कांग्रेस नेता "कई मंदिरों का दौरा करते हैं तो उन्हें यहां भी साथ आना चाहिए"।
ठाकरे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की कोर समिति द्वारा राज्य में वैल्पिक सरकार गठन का मुद्दा सुलझा लेने के बाद 24 नवंबर 2019 को प्रस्तावित अयोध्या यात्रा टाल दी थी। शिवसेना ने इसके बाद राकांपा और कांग्रेस से मिलकर गठबंधन सरकार बनाई और 28 नवंबर 2019 को ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
बता दें कि 1992 में बाबरी मस्जिद गिराए जाने के बाद साल 2016 से सितंबर में राहुल गांधी, गांधी परिवार से अयोध्या के हनुमान गढ़ी जाने वाले पहले नेता थे। तब राहुल कांग्रेस के उपाध्यक्ष थे। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री व राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी 1990 में अयोध्या आए थे।