ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली शिव बारात
राधा-कृष्ण विवाह मंडप में चल रही श्री शिवमहापुराण कथा का छठा दिन सम्पन्न हुआ। बाल व्यास श्री कृष्ण शरण महाराज ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का प्रसंग सुनाया। बारात में भूतों की वेशभूषा में बच्चे शामिल हुए। शिव-पार्वती की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई और जयमाला के साथ विवाह संपन्न कराया गया।
राधा-कृष्ण विवाह मंडप में चल रही श्री शिवमहापुराण कथा का छठे दिन विधिवत समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन बाल व्यास श्री कृष्ण शरण महाराज ने शिवमहापुराण के पार्वती खंड में वर्णित भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह का प्रसंग सुनाया। भगवान शिव की बारात नंदी पर सवार होकर ढोल-नगाड़ों के साथ धूमधाम से निकाली गई। बारात में भूतों की वेशभूषा में शामिल बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। शिव-पार्वती की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई और जयमाला के साथ विवाह संपन्न कराया गया। बाल व्यास ने कहा कि भगवान शिव के पंचाक्षर मंत्र ॐ नमः शिवाय का नियमित जाप करने से मनुष्य का कल्याण होता है।
भजन-कीर्तन से कथा पंडाल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने राधे-राधे, जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। कथा में यजमान जगदीश सिंह, ऊषा देवी, दीपक कुमार, पूजा देवी, डॉ. सुंदर सिंह राणा, कोमल सिंह यादव, विनोद शुक्ला, शौर्य शर्मा, पंडित नानू, राजेंद्र सिंह, हरवेंद्र चौहान आदि श्रद्धालु रहे।

