Bhabua News: संध्या आरती के बाद भजन-कीर्तन में जुट गए शिव भक्त

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: शाम में शिवालयों में गायक मंडली ने अंतिम सोमवारी पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया। शिव भक्तों ने पूरे दिन उपवास रखकर भोले बाबा की पूजा की और शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, और फूल, माला, बेलपत्र आदि अर्पित किए।

Bhabua News: संध्या आरती के बाद भजन-कीर्तन में जुट गए शिव भक्त

Bhabua News: फूल-पत्ति, झालर व रंग-बिरंगी लाइट से सजाए गए थे गांव के शिवालय शाम में गायक मंडली ने शिवालयों में किया भजन-कीर्तन का आयोजन (अंतिम सोमवारी) भभुआ, हिन्दुस्तान टीम। सावन की चौथी व अंति सोमवारी पर शिव भक्तों की श्रद्धा दिखी। संध्या आरती के बाद भक्तजन भजन-कीर्तन में जुट गए, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा। कई शिव मंदिर पर शिव चर्चा का भी आयोजन किया गया। भक्तों ने पूरे दिन उपवास रखकर भोले बाबा की पूजा की। शिवभक्तों ने गंगा जल के साथ ही बेलपत्र, फल-फूल, भांग, धतूरा आदि अर्पित कर विधान पूर्वक पूजा की। बाबा भोलेनाथ की भक्ति में शिव भक्त लीन रहे। आस्था के सामने तीखी धूप का असर कम पड़ गया।

शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़

जिले के अमांव के दयाल नाथ महादेव मंदिर, जलेश्वर नाथ महादेव मंदिर, जागेश्वर नाथ, बुढ़वा महादेव, वीरेश्वर महादेव, नर्वदेश्वर महादेव, सहस्त्र लिंगेश्वर महादेव, अर्धनारीश्वर महादेव, नर्मदेश्वर महादेव, त्रिलोकीनाथ महादेव, डाकेश्वर महादेव, देवी जी मंदिर, मंुडेश्वरी धाम, बड़वा पहाड़ी, हरसुब्रह्म धाम, पुलिसलाइन, सदर अस्पताल, उमापुर के सहस्त्र शिवलिंग मंदिर, उमापुर के बुढ़वा महादेव मंदिर, सुंदरी गांव के सुंदरगढ़ शिवलिंग मंदिर, जैतपुर कला के बुढ़वा महादेव मंदिर, शुकुल मड़ैया पहाड़ी के सुक्लेश्वर मंदिर, टोड़ी के झारखंडी महादेव मंदिर में काफी श्रद्धालुओं ने भगवान भोले शंकर का दर्शन-पूजन किया। सुखमय जीवन की कामना की श्रद्धालु सोमवार की अल सुबह पूजा सामग्री के साथ शिवालयों में पहुंच गए। भगवान शिव की श्रद्धा, भक्ति के साथ जलाभिषेक तथा पूजा-अर्चना कर सुखमय जीवन की कामना की। धाम परिसर व मंदिर में भगवान शिव की पूजा के साथ अन्य देवी-देवताओं की भी पूजा-अर्चना की गई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। श्रद्धालुओं को बारी-बारी से दर्शन-पूजन कराने में पुलिस, निजी गार्ड, न्यास समिति के पदाधिकारी व सदस्य जुटे थे। हरे व केसरिया परिधान में दिखे श्रद्धालु अधिकांश महिलाएं हरे परिधान में तो पुरुष केसरिया रंग के कपड़ों में दिखाई दे रहे थे।

महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान

रोहतास के चेनारी स्थित गुप्ताधाम से दर्शन कर लौटनेवाले कांवरिए चतुर्मुख महामंडलेश्वर महादेव की पूजा करने पहुंच रहे थे। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस तैनात की गई थी। प्रधान पुजारी उमेश मिश्र ने बताया कि बाबा को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रविवार की शाम से ही जुटनी शुरू हो गई थी। हर-हर महादेव, बोल बम से पूरा वातावरण गूंज उठा। नंदी के कान में मनोकामना बताते दिखे भक्त चौथी सोमवारी पर ओऽम नम: शिवाय...बम बम भोले...हर हर महादेव...सावन की जयघोषों के बीच शिवभक्तों ने देवों के देव महादेव का पूजन, जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया। मंदिरों व शिवालयों में शिवभक्तों ने फूल, माला, गंगा जल के साथ बाबा के प्रिय वस्तुओं बेलपत्र, भांग व धतूरा अर्पित किए। नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी बताते दिखे। भोलेनाथ का दूध, दही, घी, गन्ने के रस, मधु, शक्कर आदि से रुद्राभिषेक किया। भोलेनाथ का विशेष शृंगार कर भव्य आरती की गई। फोटो- 24 अगस्त भभुआ- 6 कैप्शन- सावन की चौथी सोमवारी पर भभुआ पुलिसलाइन परिसर में स्थित शिवालय में पूजा करतीं महिलाएं। फोटो- 24 अगस्त भभुआ- 7 कैप्शन- सावन की चौथी सोमवारी पर भभुआ शहर के डाकेश्वर महादेव मंदिर में नंदी भगवान की पूजा करतीं महिलाएं व युवतियां। फोटो- 24 अगस्त भभुआ- 8 कैप्शन- सावन की चौथी सोमवारी पर भभुआ शहर के देवीजी मंदिर में पूजा करतीं महिलाएं। फोटो- 24 अगस्त भभुआ- 9 कैप्शन- सावन की चौथी सोमवारी पर भभुआ शहर के आजाद नगर स्थित शिवालय में पूजा करतीं महिलाएं। फोटो- 24 अगस्त भभुआ- 10 कैप्शन- सावन की अंतिम सोमवारी पर भभुआ शहर के डाकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा करने के लिए लगी महिलाओं की भीड़.

सामान्य प्रश्न

✦कितने शिव मंदिरों में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे?−
कई शिव मंदिर पर शिव चर्चा का भी आयोजन किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभभुआBhabua News: संध्या आरती के बाद भजन-कीर्तन में जुट गए शिव भक्त