शिमला एफसी ने जीता घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट
हिन्दुस्तान, देहरादून
देहरादून में नेहरू तिब्बतन स्कूल फाउंडेशन के फुटबॉल ग्राउंड में 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता। फाइनल में, शिमला ने डोंडूपलिंग एफसी को 1-0 से हराया। एकमात्र गोल ताशी द्वारा 15वें मिनट में किया गया। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को इनाम दिया।
शिमला एफसी ने जीता घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट
देहरादून। क्लेमेंटटाउन स्थित नेहरू तिब्बतन स्कूल फाउंडेशन के फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब शिमला यूनाइटेड एफसी हिमाचल प्रदेश ने अपने नाम किया। फाइनल में शिमला यूनाइटेड ने डोंडूपलिंग एफसी उत्तराखंड को 1-0 से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया।मुकाबले का एकमात्र गोल मैच के 15वें मिनट में शिमला यूनाइटेड के ताशी ने शानदार शॉट के जरिए किया। इसके बाद डोंडूपलिंग एफसी ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन शिमला यूनाइटेड की मजबूत रक्षापंक्ति को भेद नहीं सकी। निर्धारित समय तक स्कोर 1-0 रहा। फाइनल के बाद मुख्य अतिथि तिब्बती गुरु लामा जी ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और नकद पुरस्कार प्रदान किए।
ये भी पढ़ें:Dumka News: स्व. लाल हेंब्रम मेमोरियल फुटबॉल का खिताब बीरभूम के नाम पेनल्टी में 4-3 से जीता फाइनल
प्रतियोगिता के मैच कमिश्नर एवं चीफ रेफरी डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत रहे।


