अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने किया बाबा का पूजन
By Newswrap
हिन्दुस्तान, वाराणसीफिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बुधवार को वाराणसी पहुंचीं। उन्होंने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजा की और दर्शनार्थियों का अभिवादन स्वीकार किया। शिल्पा ने कहा कि काशी हमेशा उनके लिए एक चिर-परिचित स्थान रहा है और यहाँ आकर उन्हें नई अनुभूतियाँ मिलती हैं।

वाराणसी। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बुधवार को वाराणसी पहुंचीं। एक प्रतिष्ठान के उद्घाटन के सिलसिले में काशी आई शिल्पा ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। मंदिर में उन्होंने वहां मौजूद दर्शनार्थियों का अभिवादन भी स्वीकार किया। दर्शन-पूजन के बाद बाहर निकलने पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में शिल्पा शेट्टी ने कहा कि काशी मेरे लिए चिर-परिचित जगहों में से एक है। बावजूद इसके जब जब यहां आती हूं नवीन अनुभूतियों से भर जाती हूं।


