शेखपुरा: सिपाही भर्ती परीक्षा में 3144 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
शेखपुरा में सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई। शहर के सात परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा ली गई। 3144 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 2040 ने परीक्षा में भाग लिया। प्रशासन ने परीक्षा के संचालन पर संतोष व्यक्त किया।

शेखपुरा: सिपाही भर्ती परीक्षा में 3144 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित शहर के सात केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच ली गयी परीक्षा डीईओ ने बताया- दोनों पालियों में 2040 परीक्षार्थी हुए शामिल शेखपुरा, निज संवाददाता। शहर के सात परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जिला शिक्षा पदाधिकारी तनवीर आलम ने बताया कि दोनों पालियों में कुल 3144 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि, 2040 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। आंकड़ों के अनुसार, प्रथम पाली में 1029 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तो 1563 ने परीक्षा छोड़ दी।
वहीं, दूसरी पाली में 1011 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 1581 अनुपस्थित रहे। शांतिपूर्ण माहौल में हुई परीक्षा प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी केंद्रों का जायजा लिया और परीक्षा संचालन पर संतोष व्यक्त किया। केंद्रों के आसपास धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू थी, जिससे पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित रही। परीक्षा केंद्रों पर तैनात दंडाधिकारी और पुलिस बल ने प्रवेश द्वारों पर गहन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने की अनुमति दी। किसी भी केंद्र से अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। (शेखपुरा से मनोज कुमार मन्नू)
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


