शेरवुड कॉलेज ने जीता इन्विटेशनल सॉकर टूर्नामेंट
शेरवुड कॉलेज नैनीताल ने फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में मॉडर्न स्कूल, बाराखंभा रोड, नई दिल्ली को 2-0 से हराकर खिताब जीता। अली अब्बास रजा और जियान हजारिका ने गोल किए। पुरस्कार वितरण के दौरान अमनदीप संधू और ए रिचर्ड ने उपस्थिति दी। जियान हजारिका को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
नैनीताल, संवाददाता। शेरवुड कॉलेज नैनीताल ने कॉलेज में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में मॉडर्न स्कूल, बाराखंभा रोड, नई दिल्ली को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा।शेरवुड के अली अब्बास रजा ने 20 वें मिनट में पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में जियान हजारिका ने 64 वें मिनट में गोल कर बढ़त 2-0 कर दी। मॉडर्न स्कूल के खिलाड़ियों ने गोल करने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। मैच के बाद शेरवुड कॉलेज के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान मुख्य अतिथि ऑल सेंट्स कॉलेज की प्रधानाचार्य ए रिचर्ड मौजूद रहीं।
शेरवुड के जियान हजारिका को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। शेरवुड के फुटबॉल कप्तान हरजन प्रताप को बेस्ट डिफेंडर और मेहर पटेल को बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार मिला। गोल्डन बूट का पुरस्कार मॉडर्न स्कूल के जय सिंह और शेरवुड के अली अब्बास रजा को संयुक्त रूप से दिया गया। दोनों ने टूर्नामेंट में आठ-आठ गोल किए। फेयर प्ले ट्रॉफी वाइन ग्रोव स्कूल, सोलन हिमाचल प्रदेश ने जीती।


