समारोह में हिंदुस्तान ओलिंपियाड के विजेता बच्चे हुए पुरस्कृत

हिन्दुस्तान, छपरा
share

शैलफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और भाषण के माध्यम से देशप्रेम को दर्शाया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। निदेशक विकास कुमार सिंह ने ऐसे आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला।

समारोह में हिंदुस्तान ओलिंपियाड के विजेता बच्चे हुए पुरस्कृत

फ़ोटो 15 पुरस्कृत होते शेल्फोर्ड इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राएं छपरा। शैलफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, भाषण व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और राष्ट्रप्रेम को जीवंत कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय में रंगोत्सव व हिंदुस्तान ओलंपियाड के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया और उन्हें मेडल प्रदान किए गए। बच्चों ने अपनी शानदार प्रतिभा और बेहतरीन प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया। सम्मान प्राप्त कर विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास और भी बढ़ गया। निदेशक विकास कुमार सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन व राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में निर्देशक विकास कुमार सिंह, सचिव प्रीति सिंह, प्राचार्या वार्तिका ब्याहुत, कोऑर्डिनेटर आयुष कुमार गुप्ता व मैनेजर राहुल प्रजापति सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसमारोह में हिंदुस्तान ओलिंपियाड के विजेता बच्चे हुए पुरस्कृत