Hindi Newsदेश न्यूज़Shatrughan Sinha wife Poonam Sinha joins Samajwadi Party in presence of Dimple Yadav

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सपा में हुईं शामिल, डिंपल यादव थीं मौजूद

बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई हैं। डिंपल यादव की मौजूदगी में वह समाजवादी पार्टी में शामिल हुई हैं। कांग्रेस ने हाल ही...

नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम Tue, 16 April 2019 04:58 PM
share Share
Follow Us on

बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई हैं। डिंपल यादव की मौजूदगी में वह समाजवादी पार्टी में शामिल हुई हैं। कांग्रेस ने हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा को पटनासाहिब लोकसभा सीट से टिकट दिया है। सपा के आधिकारिक ट्वीट में कहा गया कि पूनम सिन्हा सपा नेता डिम्पल यादव की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गयीं।

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 16, 2019

आपको बता दें कि लखनऊ की सीट से अभी तक सपा ने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। वैसे यहां से शुत्रघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को सपा से टिकट मिलने की चर्चा काफी समय से है, लेकिन शुत्रघ्न सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने के बाद स्थिति कुछ बदली थी। कांग्रेस के लखनऊ सीट सपा के लिए छोड़ने पर ही पूनम सिन्हा को टिकट मिल सकता है। वैसे, इसके अलावा पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र का नाम भी चर्चा में है।

 

लखनऊ लोकसभा सीट से बीजेपी ने केन्द्र मंत्री राजनाथ सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वह पिछला लोकसभा चुनाव भी जीते थे।  

शत्रुघ्न सिन्हा से जब यह पूछा गया था कि क्या उनकी पत्नी पूनम सिन्हा राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी, तो उन्होंने कहा था कि कुछ भी हो सकता है। गौरतलब है कि 6 अप्रैल को बीजेपी के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस का हाथ थामा था। शत्रुघ्न सिन्हा को बीजेपी ने टिकट नहीं दिया था। शत्रुघ्न सिन्हा ने दिल्ली में बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल और राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें