ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देश उत्तर प्रदेश से किस्मत आजमा सकते है शत्रुघ्न सिन्हा, सपा इस सीट से दे सकती है टिकट

उत्तर प्रदेश से किस्मत आजमा सकते है शत्रुघ्न सिन्हा, सपा इस सीट से दे सकती है टिकट

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बागी सांसद शत्रुघ्‍न सिन्हा आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर उत्तर प्रदेश से किस्मत आजमा सकते हैं। वहीं शनिवार को लालू प्रसाद से लगभग दो घंटे तक...

 उत्तर प्रदेश से किस्मत आजमा सकते है शत्रुघ्न सिन्हा, सपा इस सीट से दे सकती है टिकट
नई दिल्ली एजेंसीSun, 03 Mar 2019 11:54 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बागी सांसद शत्रुघ्‍न सिन्हा आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर उत्तर प्रदेश से किस्मत आजमा सकते हैं। वहीं शनिवार को लालू प्रसाद से लगभग दो घंटे तक मुलाकात के बाद भी शत्रुघ्न ने अपनी आगे की राजनीति के बारे में कुछ नहीं कहा। बीजेपी को छोड़ कांग्रेस का हाथ थामने या राजद का लालटेन जलाने के सवाल पर उन्होंने इंतजार करने की बात कही। 

करीब एक सप्ताह पहले सिन्हा ने लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से लंबी बातचीत की थी। सपा के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि सिन्हा के लिये लोकसभा सीट के बारे में अभी फैसला किया जाना है लेकिन सपा के टिकट पर उनका उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ना लगभग तय हो चुका है। 

लोकसभा चुनाव: भाजपा के घोषणापत्र में एयर स्ट्राइक का होगा खास जिक्र

एक अन्य सपा नेता ने कहा कि सिन्हा लखनऊ संसदीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतर सकते है। फिल्म अभिनेता से राजनीतिज्ञ बने शत्रुघ्‍न की सपा से बातचीत जारी है और जल्द ही इस बारे में औपचारिक घोषणा की जा सकती है। अगर सिन्हा यूपी से किस्मत आजमाते है तो वह सपा-बसपा-लोकदल गठबंधन में सपा के हिस्से की 37 सीटों में से एक के प्रत्याशी होंगे। बसपा 38 और रालोद तीन सीटों मथुरा, मुजफ्फरनगर और बागपत में अपने प्रत्याशी उतारेगी जबकि अमेठी और रायबरेली कांग्रेस के लिये छोडी गई है। 

झारखंड के रिम्स अस्पताल में लालू प्रसाद यादव से मिलने के बाद शत्रुघ्न ने कहा कि समय आने पर सब कुछ साफ हो जाएगा। उन्होंने तेजस्वी की तारीफ करते हुए उन्हें बिहार का भविष्य बताया। जबकि जीतनराम माझी को परिपक्व नेता बताया। कहा कि माझी ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे जिससे महागठबंधन को क्षति हो।

अमित शाह बोले- भाजपा के लिए चुनाव नहीं देश की सुरक्षा प्राथमिकता

राहुल गांधी से मिलने के सवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उनसे नजदीकी संबंध हैं। वे राहुल गांधी से जरूर मिलने जाएंगे। राहुल गांधी को एक जबरदस्त नेता बताते हुए उन्होंने कहा कि अध्यक्ष बनने के बाद तीन राज्यों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। यह राहुल गांधी की परिपक्वता दर्शाती है। पाकिस्तान से युद्ध की आशंका के सवाल पर कहा कि देश से बढ़ कर कुछ नहीं है। मैं कई दफा पाकिस्तान गया हूं। लेकिन इस वक्त मामला दोस्त का नहीं, देश का है।

गेट पर करना पड़ा इंतजार
लालू प्रसाद से मिलने जा रहे शत्रुघ्न सिन्हा को सुरक्षाकर्मियों ने हस्ताक्षर व अन्य प्रक्रिया के लिए लगभग 10 मिनट तक गेट पर रोके रखा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा अपने राजनीतिक सलाहकार शैबाल सहाय के साथ अंदर गए। जबकि, राकेश रंजन व एक अन्य नेता को अंदर जाने से रोक दिया। उनसे पहले राजद नेता लोकेश चौधरी ने भी लालू प्रसाद से मुलाकात की। हालांकि जब वह अंदर गए उनके साथ उनका बॉडी गार्ड भी अंदर हॉल तक चला गया। जिसे वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने बाहर कर दिया।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें