नेपाल पैकेज-- थरूर का पत्र, नेपाल में एनडीआरएफ-हेलीकॉप्टर करें तैनात
शशि थरूर ने नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद केंद्र सरकार से एनडीआरएफ की टुकड़ी और भारी हेलीकॉप्टर तैनात करने का आग्रह किया। उन्होंने विदेश मंत्री को पत्र लिखा, जिसमें फंसे लोगों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास करने का अनुरोध किया। थरूर ने भारत की मदद की प्रशंसा की।

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद शशि थरूर ने नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद केंद्र सरकार से बचाव अभियान के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की पूरी टुकड़ी और भारी क्षमता वाले हेलीकॉप्टर तैनात करने का आग्रह किया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर को लिखे पत्र में थरूर ने सरकार से अनुरोध किया कि नेपाल में फंसे लोगों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाए। थरूर ने कहा, ‘हर गुजरता घंटा उस बुनियाद को और संकुचित कर रहा है, जिस पर (लोगों के बचे होने की) उम्मीद कायम रह सकती है।’ उन्होंने भारत की ओर से भेजी गई मदद की भी प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि भारत की प्रतिक्रिया तेज और व्यापक रही है। प्रधानमंत्री की नेपाल से शुरुआती बातचीत, राहत सामग्री की चार खेप, डॉक्टरों, चिकित्साकर्मियों और विशेषज्ञों की 11 सदस्यीय टीम तथा नियंत्रण कक्ष और दूतावास की हेल्पलाइन से काफी मदद मिली है।


