काला झंडा शनि मंदिर में विशेष अनुष्ठान
हिन्दुस्तान, रांची
रांची के काला झंडा शनि मंदिर में भादो अमावस्या पर शनि महोत्सव का आयोजन हुआ। अनुष्ठान सुबह 8 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें शनिदेव का जल स्नान और तेलाभिषेक किया गया। पूजा में नीले फूल, काला वस्त्र, तिल, उड़द, गुड़ और लोहा अर्पित किए गए। संध्या आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

रांची। पंडरा स्थित काला झंडा शनि मंदिर में भादो अमावस्या पर शनि महोत्सव शुक्रवार को संपन्न हुआ। सुबह 8 बजे काला ध्वज फहराने के साथ अनुष्ठान शुरू हुआ, जिसके बाद शनिदेव का पवित्र जल स्नान व तेलाभिषेक किया गया। पूजा में नीले फूल, काला वस्त्र, तिल, उड़द, गुड़ और लोहा अर्पित किए गए। संध्या आरती के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में रंजीत महली, किशन सिन्हा, पूर्णिमा कुमारी, मंजू सिन्हा और योगेंद्र सिन्हा सहित कई अन्य लोगों का योगदान रहा।


