दिल्ली में बढ़ते स्वाइन फ्लू के मामलों के बाद शामली स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने के कारण शामली स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू के लिए छह बेड का अलग वार्ड तैयार किया गया है, हालांकि जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने संदिग्ध मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की तैयारी की है।

शामली। दिल्ली में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए शामली स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए छह बेड का अलग वार्ड तैयार किया गया है। हालांकि, अभी जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू की जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने संभावित मरीजों को उपचार उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल में छह बेड आरक्षित कर वार्ड तैयार कराया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वाइन फ्लू को लेकर निगरानी बढ़ाने के साथ ही अस्पताल में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है। चिकित्सक डा. सचिन मलिक का कहना है कि स्वाईन फ्लू के लक्षण खांसी, गले में खरास, बुखार लगातार रहना है।
इसमें परिजनों व अपने अन्य साथियों से उचित दूरी बनाकर रखे और मास्क का प्रयोग करे। वहीं, जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू की जांच की सुविधा नहीं होने के कारण संदिग्ध मरीजों के सामने जांच को लेकर परेशानी रहेगी। चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम और आसपास के क्षेत्रों में संक्रमण के मामलों को देखते हुए एहतियातन तैयारियां की जा रही हैं। जिला अस्पताल में वार्ड तैयार होने से संदिग्ध अथवा संक्रमित मरीजों को जरूरत पड़ने पर अलग रखकर उपचार दिया जा सकेगा।


