कॉलेजों में दूसरी मेरिट जारी, रजिस्ट्रेशन कम होने से सीटें खाली
शामली में स्नातक कार्यक्रमों में दूसरी मेरिट सूची के लिए रजिस्ट्रेशन की संख्या कम है। वीवी पीजी कॉलेज में 191 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि 236 सीटें अभी भी खाली हैं। अन्य कॉलेजों में भी यही स्थिति है। फिर भी, छात्र दाखिले के लिए आगे नहीं बढ़ रहे हैं। ओपन मेरिट 17 को जारी होगी।

शामली। इस बार स्नातक में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेश कम होने के कारण दूसरी मेरिट ही ही सीटों के मुकाबले छात्र कम है। शहर के वीवी पीजी कालेज में दूसरी मेरिट में 191 छात्र छात्राओं के रजिस्ट्रेशन है जबकि इन कॉलेज में अभी अनारक्षित में ही 236 सीटे खाली है। दूसरी मेरिट में पंजीकृत सभी छात्र दाखिला ले भी तो भी सीटे खाली रहेगी। इसके अलावा अन्य आरक्षित वर्ग की सीटे अलग है। यहीं हाल अन्य कॉलेजों में भी है। दूसरी मेरिट से 16 तक दाखिले होंगे। जबकि इसके बाद 17 को ओपन मेरिट जारी की जायेगी। जिसमें एडमिशन न लोने वाले पंजीकृत छात्रों को दोबारा से मौका मिलेगा।
मां शाकुम्भरी देवी विश्वविद्यालय के संबद्ध डिग्री कॉलेजों में एडमिशन के लिए दूसरी मेरिट मंगलवार में जारी कर दी गयी। खास बात यह है कि इस बार प्रवेश के लि रजिस्ट्रेशन बहुत कम हुए है। हालात यह है कि कॉलेजों में सीटों के मुकाबले प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं की संख्या बहुत कम है। इस कारण जिले दूसरी मेरिट में काफी डाउन थर्ड डिवीजन में 34.46 प्रतिशत तक पहुंच गयी है लेकिन इसके बाद भी दाखिले के लिए छात्र छात्राएं नहीं है। कॉलेज के प्राचार्य डा. सुधीर कुमार ने बताया उनके यहां अनारक्षित में 236 सीटे है। इसके मुकाबले में 191 रजिस्ट्रेशन है। इसलिए पंजीकृत छात्र छात्राएं अपना दाखिला ले सकते है। इसके बाद 17 ओपन मेरिट जारी की जायेगी। इसमें उन सभी पंजीकृत छात्र छात्राओं को दाखिलों का अवसर मिलेगा जो मेरिट में होने पर भी किन्हीं कारण वश दाखिला नहीं ले सके है। रजिस्ट्रेन कम होने का हाल अन्य कॉलेजों में भी है। इसलिए कांधला, कैराना, एवं शामली के आरके डिग्री कॉलेजे में दूसरी मेरिट के बाद भी सीटें खाली रह गयी है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


