बार कक्ष के लिए कर अधिवक्ताओं ने अपर आयुक्त जीएसटी को सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

शामली की टैक्स बार एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने सहारनपुर में जीएसटी अपर आयुक्त से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने नवीन राज्य कर भवन में अधिवक्ताओं के लिए बड़े बार कक्ष के आवंटन की मांग की। वर्तमान में आवंटित कमरा छोटा है, जो 130 अधिवक्ताओं की ज़रूरतों को पूरा नहीं करता। अपर आयुक्त ने ज्ञापन पर विचार करने का आश्वासन दिया।

बार कक्ष के लिए कर अधिवक्ताओं ने अपर आयुक्त जीएसटी को सौंपा ज्ञापन

शामली। जनपद शामली की तीनों टैक्स बार एसोसिएशनों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को सहारनपुर में अपर आयुक्त ग्रेड-1 जीएसटी रूबी सिंह से शिष्टाचार भेंट कर नवीन राज्य कर भवन शामली में अधिवक्ताओं के लिए बड़े बार कक्ष के आवंटन की मांग उठाई। इस संबंध में उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि जनपद शामली में जिला टैक्स बार एसोसिएशन, टैक्सेशन बार एसोसिएशन तथा शामली टैक्स बार एसोसिएशन कार्यरत हैं, जिनमें करीब 130 अधिवक्ता सदस्य हैं। वर्तमान में नवीन राज्य कर भवन में बार एसोसिएशन को आवंटित कमरा में है, जो अधिवक्ताओं की संख्या तथा व्यापारियों एवं करदाताओं से होने वाले दैनिक कार्यों के दृष्टिगत काफी छोटा साबित हो रहा है।

अधिवक्ताओं ने मांग की कि राज्य कर भवन के मुख्य द्वार के समीप स्थित कमरा जिसका क्षेत्रफल लगभग 22×22 फीट है, उसे आवश्यक फर्नीचर सहित पूर्ण रूप से तैयार कर बार भवन के रूप में आवंटित किया जाए। उनका कहना था कि इससे अधिवक्ताओं के साथ-साथ करदाताओं और व्यापारियों को भी सुविधाजनक वातावरण में कार्य करने की बेहतर व्यवस्था मिल सकेगी। अपर आयुक्त ग्रेड-1 जीएसटी रूबी सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को गंभीरता से सुनते हुए ज्ञापन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इस दौरान विचित्र विजय गुप्ता एडवोकेट, अमित शर्मा एडवोकेट, मनव्वर हसन एडवोकेट, विवेक जैन एडवोकेट, सचिन सैनी एडवोकेट, विकास शर्मा एडवोकेट, विक्रांत भार्गव एडवोकेट, मोहित गुप्ता एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।